उत्तराखंड सरकार ने कोविड (Covid 19) दिशा—निर्देशों के साथ शुक्रवार को साहसिक पर्यटन(Adventure tourism) गतिविधियों को खोले जाने की अनुमति दे दी है. पर्यटन विभाग(Tourism department) ने इसकी जानकारी दी. राज्य पर्यटन विभाग ने जलक्रीडा, ट्रेकिंग और पर्वतारोहण, एयरोस्पोर्ट्स और कैम्पिंग गतिविधियों जैसी साहसिक गतिविधियों को खोलने की अनुमति के साथ ही पर्यटकों और इन गतिविधियों से जुडी एजेंसियों के लिए कोविड-19 से सुरक्षा से संबंधित दिशानिर्देश भी जारी किए हैं. अब एडवेंचर टूर ऑपरेटर या एजेंसी के प्रमुख पर्यटन विभाग और संबंधित जिला प्रशासन के कार्यालयों में आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें- सीमा की प्रहरी आईटीबीपी अब साहसिक खेलों की अकादमी भी संचालित करेगी
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस संबंध में प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों को फिर से खोलने से प्रदेश के पर्यटन उघोग को बहुत लाभ होगा. उन्होंने कहा, 'एडवेंचर टूरिज्म का राज्य के समग्र पर्यटन उद्योग में बड़ा योगदान है. हमें विश्वास है कि एडवेंचर गतिविधियों को फिर से खोलने से राज्य पर्यटन उद्योग को बड़ा फायदा मिलेगा.' हांलांकि, उन्होंने इससे जुडे सभी व्यवसायियों से पूर्ण सहयोग की उम्मीद करते हुए कहा कि सबको एक टीम के रूप में काम करना होगा और राज्य में कोविड महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नियमों और दिशानिर्देशों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना होगा. दिशा—निर्देशों के अनुसार, एडवेंचर कंपनी, एजेंसी या टूर ऑपरेटर के मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारी कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए उचित रूप से प्रशिक्षित हैं.
यह भी पढ़ें-
मास्टर प्लान में बद्रीनाथ का पौराणिक, आध्यात्मिक महत्व बना रहे : PM मोदी
इसके अतिरिक्त, उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी, मास्क या शील्ड द्वारा चेहरे को ढंकने और लगातार हाथ धोने जैसे आवश्यक नियमों का पालन भी सुनिश्चित करना होगा. इस संबंध में जिला प्रशासन को साहसिक पर्यटन गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए एक निगरानी तंत्र गठित करने का भी निर्देश दिया गया है. दिशा—निर्देशों के अनुसार, एजेंसी ऐडवेंचर गतिविधियों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की उचित सफाई को भी सुनिश्चित करेगी. इसके अलावा, किसी भी पर्यटक में कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर उसे इस बारे में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करना होगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं