Weight Loss Diet: फाइबर से भरपूर चीजों को खाने पर पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. यह मेटाबॉलिक हेल्थ को अच्छा रखता है, फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में भी फायदा मिलता है. इसके अलावा फाइबर से भरपूर चीजों (Fiber Rich Foods) को खाने पर कब्ज और पेट फूलने जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं और डायबिटीज में भी इसके फायदे देखने को मिलते हैं. यहां कुछ ऐसे ही हाई फाइबर फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर बढ़ते वजन को कंट्रोल में लाया जा सकता है. इन फूड्स को खाने पर शरीर की एक्सेस चर्बी पिघलने लगती है जिससे पेट के साथ-साथ पूरा शरीर पतला और फिट नजर आने लगता है.
Jasmin Bhasin की सुंदरता का यह है राज, एक्ट्रेस ने बताया घर पर बनाकर लगाती हैं यह एक फेस पैक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन घटाने के लिए हाई फाइबर फूड्स | High Fiber Foods For Weight Loss
केलाकहते हैं केला (Banana) खाने पर वजन बढ़ने लगता है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. सही मात्रा में खाया जाए तो केले से वजन कम होने में असर दिखता है. केला विटामिन सी, विटामिन बी और पौटेशियम से भरपूर होता है. इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है. रोजाना एक या दो केले खाए जा सकते हैं.
गाजरवजन घटाने की डाइट में गाजर को भी शामिल किया जा सकता है. फाइबर के साथ-साथ यह विटामिन के, विटामिन बी5 और मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत होता है.
बेरीजबेरीज फाइबर ही नहीं बल्कि एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी स्त्रोत होती हैं. स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज और रैस्पबैरीज को इस चलते डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
सूखे मेवेसूखे मेवों (Dry Fruits) को सुपरफूड्स में गिना जाता है. इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और साथ ही हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी पाया जाता है. बादाम, अखरोट और अंजीर वगैरह वेट लॉस में सहायक होते हैं.
चुकुंदरआयरन और फाइबर से भरपूर चुकुंदर सेहत को दुरुस्त रखता है. इसे रोजाना भी खाया जा सकता है. इससे वजन कम होने में असर दिखता है और साथ ही शरीर में ऊर्जा बनी रहती है सो अलग.
हरी मटरहरी मटर डाइट्री फाइबर का पावरहाउस होती है. इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. मटर खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे वजन कम होने में सहायता मिलती है.
खीराहाई वॉटर कंटेंट और फाइबर वाले खीरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे सलाद की तरह खाया जा सकता है. इससे वजन कम होने में असर दिखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं