Machhar bhagane ke upay : गर्मियों शुरू होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है. इससे बचने के लिए लोग घर में मोर्टिन, ऑल आउट, ओडोमास जैसे केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जबकि आप घरेलू चीजों (home remedies) के इस्तेमाल से भी इन जहरीले मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कैसे. इस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने खोज निकाले साइंस ऑफ हैप्पीनेस के 6 मंत्र
मच्छर भगाने के घरेलू उपाय
1- एक स्प्रे बॉटल में पानी भरकर उसमें पिपरमेंट ऑयल मिक्स करके स्टोर कर लीजिए. फिर रात में सोते समय खिड़की दरवाजे के आस-पास इससे छिड़काव करिए. इससे मच्छरों का आना कम होगा, क्योंकि उन्हें पुदीने की खुशबू पसंद नहीं आती है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2- इसके अलावा कपूर की गोलियों को किसी तेल में मिक्स करके दीया जला दीजिए. फिर इसको घर में घुमा दीजिए, इससे मच्छर कोने-कोने से निकलकर भागेंगे.
3- वहीं, आप तुलसी के पत्तों को खिड़कियों पर फैलाएं या सुखाकर नींबू के छिलकों के साथ जलाएं. यह भी मच्छरों को दूर रखते हैं घर से.
4- अब आप नींबू के रस में सरसों का तेल और लौंग मिक्स करके जला दीजिए, इससे भी कीट-पतंगे दूर रहेंगे.
5- लैवेंडर का पौधा भी आप घर में लगा सकते हैं. इससे भी मच्छर कोसों दूर रहते हैं. इससे पूरा घर महकता भी है और मच्छर से भी बच जाते हैं. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए सिट्रनेला लगा सकते हैं. इसकी खुशबू मच्छर को घर में आने से रोकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं