Collagen Increasing Fruits: उम्र बढ़ने के साथ आपको भी यह अहसास जरूर हुआ होगा कि स्किन पहले से ज्यादा लूज होकर लटक रही है और बाल पहले से ज्यादा झड़ने लगे हैं. ये हाल देखकर मन में सवाल जरूर आता होगा कि आखिर ऐसा क्या हो रहा जिस वजह से ये बदलाव देखने पड़ रहे हैं. ऐसे में कोलेजन से भरपूर फूड्स खाए जा सकते हैं. कोलेजन (Collagen) एक जरूरी प्रोटीन है जो हमारी स्किन, हड्डियों, जोड़ों और मसल्स के स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है. ये शरीर के कुल प्रोटीन का लगभग 30% हिस्सा बनाता है और हमारी स्किन सेल्स के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाकर रखता है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है जिससे झुर्रियां, जोड़ों में दर्द और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे हालात में कुछ फलों का सेवन करके आप कोलेजन के प्रोडक्शन में काफी हद तक इजाफा कर सकते हैं.
पतले बालों को घना बना सकती है दालचीनी, बस इन 4 तरीकों से इसे लगाना होगा सिर पर
कोलेजन बढ़ाने वाले फल | Fruits To Increase Collagen
संतरा (Orange)- संतरा एक ऐसा फल है जो विटामिन सी से भरपूर होता है.
- विटामिन सी ऐसा तत्व है जो कोलेजन के प्रोडक्शन को नेचुरली बढ़ाने में मदद करता है.
- इस फल को खाने से स्किन की कसावट बनी रहती है.
- साथ ही, स्किन को शाइन भी मिलती है.
- झुर्रियां (Wrinkles) दूर करने में भी संतरे जैसा फल असरदार होता है.
- संतरे की तरह अमरूद में भी बहुत विटामिन सी होता है.
- विटामिन सी के साथ-साथ ये फल लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्वों से भी भरपूर होता है.
- स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाना है तो इस फल को सीजन में खूब जी भरकर खाएं.
- अमरूद खाने से कोलेजन का लेवल भी नेचुरली बढ़ता है.
- स्किन का ग्लो और इलास्टिसिटी मेंटेन करने के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी होता है.
- एवोकाडो खाने से आपको अच्छी मात्रा में विटामिन ई मिल सकता है.
- स्किन का हाईड्रेशन भी उतना ही जरूरी होता है जितना उसे न्यूट्रिशन देना.
- एवोकाडो ऐसा फ्रूट है जो स्किन का हाईड्रेशन भी मेंटेन रखता है.
- इस फल को खाने पर कोलेजन का ब्रेकडाउन काफी हद तक कम होता है.
- स्ट्रॉबेरी भी विटामिन सी से भरपूर फ्रूट है.
- इस फल में भी एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जिनकी वजह से एजिंग का प्रोसेस स्लो होता है.
- स्ट्रॉबेरी को आप सलाद के जरिए या शेक्स के जरिए भी अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं.
- किवी भी विटामिन सी की खान कहा जा सकता है.
- इसके अलावा ये फल विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है.
- कोलेजन बूस्ट करने के लिए किवी खाना भी फायदे का सौदा है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं