How To Use AC Water: चिलचिलाती गर्मी और तपन से बचने के लिए लगभग हर मध्यमवर्गीय घर में अब एयर कंडीशनर (AC) घंटों चल रहा है. जब एसी चलता है, तो आपने गौर किया होगा कि पीछे लगी पाइप से लगातार पानी टपकता रहता है. ज्यादातर लोग इस पानी को बेकार समझकर नाली में बहने देते हैं या एक बाल्टी भरकर उसे फेंक देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक रात में आपका एसी कितना पानी निकालता है? जानकारों की मानें तो नमी वाले मौसम में एक औसत एसी एक रात में कई लीटर तक पानी निकाल सकता है. इसे फेंकना मतलब सीधे तौर पर संसाधन की बर्बादी है. अगर आप भी इस पानी को नहीं फेंकना चाहते हैं तो कामों में कर सकते हैं. इस्तेमाल.
आखिर यह पानी आता कहां से है?
एसी जब कमरे की गर्म हवा को सोखता है, तो उस हवा में मौजूद नमी (Humidity) ठंडी होकर पानी की बूंदों में बदल जाती है. इसे 'कंडेंस्ड वॉटर' (Condensed Water) कहते हैं. यह पानी काफी हद तक 'डिस्टिल्ड वॉटर' जैसा होता है, यानी इसमें आम नल के पानी की तरह मिनरल्स या फ्लोराइड नहीं होते.
कहां और कैसे इस्तेमाल करें इस पानी को-
1. पौधों-
एसी के पानी का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल गार्डनिंग में है. चूंकि इसमें क्लोरीन नहीं होता, इसलिए यह पौधों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. अगर आपने घर में मनी प्लांट या ऐसे पौधे लगाए हैं, तो उनके लिए यह पानी बेस्ट है. हालांकि, इसमें मिनरल्स की कमी होती है, इसलिए अगर आप इसे मिट्टी वाले गमलों में डाल रहे हैं, तो महीने में एक बार खाद का इस्तेमाल जरूर करें.

Photo Credit: AI Generated Image
2. घर की सफाई-
रोजाना घर की सफाई के लिए हम कई बाल्टी पानी बहा देते हैं. एसी से निकले पानी को बाल्टी में इकट्ठा करें और इसमें फिनाइल या क्लीनर मिलाकर पोंछा लगाने के लिए इस्तेमाल करें.
3. टॉयलेट फ्लश-
एक बार फ्लश चलाने पर लगभग 5 से 10 लीटर पानी खर्च होता है. अगर आप एसी के पानी को स्टोर करके बाथरूम में रखते हैं, तो इसे फ्लश की जगह या फर्श धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह पानी की भारी बचत करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है.
4. कार के वाइपर-
कार के वाइपर टैंक में साधारण नल का पानी डालने से पाइप में कचरा जम सकता है या नोजल ब्लॉक हो सकता है. एसी का पानी क्योंकि डिस्टिल्ड वॉटर जैसा होता है, इसे आप अपनी कार के वाइपर फ्लूइड में डाल सकते हैं. इसके साथ थोड़ा सा लिक्विड सोप मिला लें और आपकी कार का शीशा चकाचक हो जाएगा.
(नोट: कार की बैटरी में इसे तभी डालें जब आप इसे अच्छे से छान लें, वरना बाजार वाला डिस्टिल्ड वॉटर ही बेहतर रहता है.)
ये भी पढ़ें- महंगे खिलौने नहीं, प्यार और खेल से होता है बच्चे का सही विकास
कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं