Teeth Whitening: पर्सनैलिटी को निखारने में दांतों की बड़ी भूमिका होती है. व्यक्ति चाहे कितना ही फिट हो या कितना ही सुंदर नजर आए लेकिन अगर दांत पीले (Yellow Teeth) हों तो सारी खूबसूरती धरी की धरी रह जाती है. पीले दांत देखने में तो बुरे लगते ही हैं, साथ ही मुंह से बदबू आने की भी वजह बनते हैं. ऐसे में कई बार व्यक्ति को किसी से बात करते हुए भी शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ जाता है. इसके अलावा, दांतों पर जमी यह गंदगी जब खाने के साथ पेट में जाती है तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनती है. यहां जानिए घर की कौनसी चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से दांतों का पीलापन साफ किया जा सकता है. इन चीजों का असर तेजी से दिखता है जिससे दांतों पर सफेद मोतियों सी चमक आ जाती है.
चेहरे पर जमी जिद्दी झाइयों पर लगा लीजिए दूध में मिलाकर यह एक चीज, धब्बे हल्के होने लगेंगे
पीले दांतों को साफ करने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Clean Yellow Teeth
अदरक आएगा कामएंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक दांतों का पीलापन दूर करने में कमाल का असर दिखाता है. अदरक का छोटा टुकड़ा लेकर इसे दांतों पर मला जाए तो इससे दांतों पर जमी गंदगी छूटने लगती है. इससे दांत सफेद होने में मदद मिलती है और साथ ही दांतों और मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें भी कम होने लगती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीले दांतों पर बेकिंग सोडा (Baking Soda) का भी अच्छा असर दिखाता है. बेकिंग सोडा लगाने के लिए इसे कटोरी में लेकर इसमें पेस्ट बनाने जितना पानी मिला लें. इसके बाद इस पेस्ट को अपने ब्रश पर लगाएं और इससे दांतों को साफ करें. बेकिंग सोडा दांतों के पीलेपन को दूर करता है, सड़न हटाने में असर दिखाता है और मुंह से आ रही बदबू भी कम करता है. बेकिंग सोडा को दांतों पर मलने से यह बैक्टीरिया को हटाने में भी असरदार होता है.
नारियल के तेल से करें ऑयल पुलिंगदांतों की कई दिक्कतों को दूर करने में ऑयल पुलिंग तकनीक असरदार होती है. नारियल तेल (Coconut Oil) से ऑयल पुलिंग करने से यह तेल दांतों के बीचों में जमी गंदगी को भी निकाल देता है. ऑयल पुलिंग करने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल को मुंह में डालें और मुंह में ही इसे यहां से वहां घुमाएं. 1 से डेढ़ मिनट ऑयल पुलिंग करने के बाद तेल को थूककर बाहर निकाल दें. इससे दांतों की सफाई हो जाती है और पीलापन कम होता है. रोजाना सुबह या शाम आप ऑयल पुलिंग कर सकते हैं.
हल्दी का पेस्टदांतों का पीलापन हटाने में हल्दी के पेस्ट का भी अच्छा असर दिखता है. हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में हल्दी और पानी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट से दांतों को साफ करें. इसे ब्रश पर रखकर दांतों पर मला जा सकता है. दांतों को ब्रश कर लेने के बाद मुंह धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 3 से 4 बार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं