How to Look Younger: हमेशा जवान दिखने की चाह कोई नई बात नहीं है. आजकल बहुत से लोग सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने के बजाय डाइट और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देने लगे हैं. एक्सपर्ट और फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स भी यही बोलते हैं कि सही पोषण से भरपूर डाइट स्किन की हेल्दी रखने और उम्र बढ़ने की प्रोसस को कम करने में काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है. इसका सीधा उदाहरण देखने को मिलता है 59 साल के ब्राजीलियाई फिटनेस इन्फ्लुएंसर Edson Brandao. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है- “59 but people think I'm 30.” ब्रांडाओ अक्सर बताते हैं कि उनके यंग दिखने वाली स्किन का राज कोई और चीज नहीं बल्कि उनकी अच्छी आदते हैं, जिसमें डाइट का रोल सबसे अहम है.
हाल ही में उन्होंने 10 ऐसे फूड्स की लिस्ट शेयर की, जिन्हें वो नियमित तौर पर खाते हैं और उनका मानना है कि ये फूड आइटम्स उनकी स्किन को टाइट, चमकदार और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
आइए जानते हैं वो 10 फूड्स और इनके फायदे
माचा ग्रीन टी स्किन की उम्र बढ़ने की प्रोसेस को धीमा करने में मदद कर सकती है. इसमें मौजूद EGCG नामक एंटीऑक्सीडेंट नॉर्मल ग्रीन टी की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा होता है. कुछ शोध बताते हैं कि जो लोग रोज माचा पीते हैं उनमें चेहरे की स्किन लूज होने की स्पीड करीब 40% तक कम हो सकती है.
2. सैल्मन (Salmon)सैल्मन मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है और यह कोलेजन बनाने में भी मदद करती है. 2017 में जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 12 हफ्तों तक रोजाना इसका सेवन करने से स्किन का लचीलापन 28% तक बढ़ सकता है. ब्रांडाओ हफ्ते में दो बार स्टीम्ड या सशिमी सैल्मन खाने की सलाह देते हैं.
एवोकाडो स्किन की चमक बनाए रखने में मदद करता है. इसमें लाइकोपीन और विटामिन-C होता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को बनने से रोकने में मदद कर सकता है. कुछ अध्ययनों के अनुसार नियमित सेवन से त्वचा में होने वाले ग्लाइकेशन प्रोडक्ट्स लगभग 23% तक कम हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: हमेशा जवान कैसे दिखें? ये 10 'जादुई' फूड्स डाइट में शामिल करें, 45 में दिखेंगी 20 की...
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन त्वचा में ब्लड फ्लो को बेहतर बना सकता है. काली मिर्च के साथ लेने पर इसका अवशोषण और बढ़ जाता है. एक अध्ययन के अनुसार रोज लगभग 200 मिली हल्दी वाला दूध चार सप्ताह तक पीने से चेहरे की लालिमा कम होने में मदद मिल सकती है.
5. चेरी टमाटरचेरी टमाटर त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद विटामिन-E और हेल्दी फैट्स त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चर बैरियर बनाने में मदद करते हैं.
कद्दू के बीज में जिंक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो त्वचा की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. जर्मन शोध के अनुसार रोज लगभग 20 ग्राम कद्दू के बीज खाने से त्वचा की कोशिकाओं का नवीनीकरण करीब 13% तेज हो सकता है.
बैंगनी शकरकंद में एंथोसायनिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं. कुछ अध्ययनों में पाया गया कि जो लोग इसे सप्ताह में तीन बार खाते हैं उनकी त्वचा में एलास्टिन का स्तर ज्यादा पाया गया.
ये भी पढ़ें: हमेशा दिखने चाहते हैं जवां, तो बिल्कुल न खाएं ये 5 चीजें
8. ब्लूबेरीब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं. 100 ग्राम ब्लूबेरी में लगभग 21 तरह के एंथोसायनिन पाए जाते हैं जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. लगातार 8 हफ्तों तक खाने से त्वचा को होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज में लगभग 17% कमी देखी गई.
रेड बीन्स में पोटैशियम भरपूर होता है, जो शरीर में पानी के जमाव (वॉटर रिटेंशन) को कम करने में मदद कर सकता है. इन्हें अक्सर नाश्ते में अन्य अनाज के साथ पकाकर खाने की सलाह दी जाती है.
10. बादामबादाम हेल्दी फैट्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये त्वचा की लचक और मजबूती बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. साथ ही यह शरीर में पानी के संतुलन को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं.
फिटनेस इन्फ्लुएंसर Edson Brandao का मानना है कि सिर्फ एक चीज से जवान दिखना पॉसिबल नहीं है. सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल मिलकर ही लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार त्वचा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.