Women's Day Special: UPSC में बढ़ रहा बेटियों का दबदबा, क्या आप जानते हैं कौन थी देश की पहली महिला IAS

UPSC CSE 2024 परीक्षा में कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन हुआ था, जिनमें 284 लड़कियां थीं. शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने AIR 1 और हर्षिता गोयल (Harshita Goyal) ने AIR 2 हासिल कर शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस वर्ष कुल 958 सफल उम्मीदवारों में से 299 लड़कियां चुनी गई हैं.

Women's Day Special:  हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. महिला दिवस से दो दिन पहले यानी 6 मार्च को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के नतीजे जारी हुई हैं. सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में बेटियों का दबदबा साल-दर-साल बढ़ रहा है. साल 2025 की परीक्षा में 299 लड़कियां पास हुई हैं. जबकि टॉप 25 में 11 महिलाएं शामिल हैं. जबकि राजेश्वरी सुवे एम (Rajeshwari Suve M) ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल कर देश में महिलाओं का नाम रोशन किया है.

आज महिलाएं न सिर्फ सर्विस में आ रही हैं बल्कि लगातार टॉप 10 रैंक में अपना दबदबा बना रही हैं. पिछले सालों में, महिलाओं ने कई बार AIR 1 स्पॉट रैंक हासिल की थी. 2024 में शक्ति दुबे, 2022 में इशिता किशोर और 2021 में श्रुति शर्मा ने इस एग्जाम में टॉप किया था. 

UPSC CSE 2024 परीक्षा में कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन हुआ था, जिनमें 284 लड़कियां थीं. शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने AIR 1 और हर्षिता गोयल (Harshita Goyal) ने AIR 2 हासिल कर शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाया था.

UPSC सिविल सर्विसेज़ एग्जाम (CSE) में महिलाओं की संख्या में पिछले पांच सालों में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है. जिससे साफ पता चलता है कि देश के उच्च पदों पर महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

कौन थी देश की पहली महिला IAS

अन्ना राजम मल्होत्रा (1951) ​हमारे देश की पहली महिला IAS ऑफिसर थी. ​अन्ना राजम मल्होत्रा भारत सरकार में सेक्रेटरी के तौर पर काम करने वाली पहली महिला भी थीं. उन्होंने तमिलनाडु के 7 मुख्यमंत्रियों और 2 प्रधानमंत्रियों के अंडर काम किया था. उन्होंने 1982 के एशियन गेम्स को ऑर्गनाइज़ करने में राजीव गांधी के साथ मिलकर काम किया था.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरान युद्ध पर China का बड़ा बयान, कहा- जंग से किसी को फायदा नहीं होगा