क्या आप सोच सकते हैं कि आज भी देश में एक राज्य ऐसा है जहां रेलवे नेटवर्क नहीं है. भारत में रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है. भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है. लेकिन आज भी भारत का एक राज्य ऐसा है, जहां सीधी रेलवे कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है. जानें इस राज्य के बारे में, क्यों यहां आज तक नहीं पहुंची रेल और कैसे यहां पहुंचते हैं लोग.
सिक्किम में नहीं है रेलवे नेटवर्क
पूर्वोत्तर राज्यों में सिक्किम ऐसा राज्य है जहां आज भी रेलवे नेटवर्क नहीं है. यह राज्य खूबसूरत वादियों, पहाड़ों के लिए जाना जाता है. हर साल यहां लाखों सैलानी पहुंचते हैं लेकिन रेलवे से कनेक्टिविटी नहीं है.
सिक्कम में क्यों रेलवे नेटवर्क नहीं है
जानकार कहते हैं कि सिक्किम राज्य में भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी हैं, जिसके कारण यहां रेलवे नेटवर्क बिछाना आसान काम नहीं है.दरअसल, राज्य में ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और गहरी घाटियां हैं. कई बार मौसम इतना खराब हो जाता है कि भूस्खलन का भी खतरा रहता है. यही वजह है कि सिक्किम सीधे भारतीय रेलवे नेटवर्क से नहीं जोड़ा जा सका है.
एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी
सिक्किम कैसे पहुंचते हैं लोग
जो लोग ट्रेन के माध्यम से सिक्किम पहुंचना चाहते हैं, उन्हें पहले पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी या सिलीगुड़ी जंक्शन तक यात्रा करनी होती है. इसके आगे की यात्रा में सड़क मार्ग के जरिए गंगटोक या अन्य स्थानों तक पहुंचा जा सकता है.
क्या यहां रेल पहुंचेगी
भारतीय रेलवे सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रहा है.खबरें हैं कि सीवोक-रंगपो रेलवे लाइन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिससे भविष्य में सिक्किम को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा.














