milk river of India: भारत में नदियों को उनके विशेष गुणों, सांस्कृतिक महत्व के आधार पर अलग-अलग नाम दिए गए हैं. नदियां करोड़ों लोगों के जीवन, कृषि और संस्कृति से जुड़ी हुई हैं. देश की ऐसी ही एक नदी है, जिसे मिल्क रीवर ऑफ इंडिया कहा जाता है. जानें ये नदी कहां बहती है और इसकी क्या विशेषता है.
किसे कहा जाता है Milk River of India
दक्षिण भारत की पलार नदी (Palar River) को भारत की दूध नदी (Milk River of India) के नाम से भी जाना जाता है. पलार नदी का नाम तमिल भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है- ‘पाल' (Paal) जिसका अर्थ है दूध और ‘आरु' (Aaru) जिसका अर्थ है नदी. इसी कारण इसे दूध नदी कहा जाता है.
कहां से निकलती है पलार नदी
पलार नदी का उद्गम कर्नाटक के नंदी हिल्स क्षेत्र से होता है. इसके बाद यह कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. यह दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण नदियों में से एक मानी जाती है.
क्या पुराने घर-हवेली सच में भूतिया होते हैं? पुरानी इमारतों से भूतिया आवाजें कैसे आती हैं
नदी की खासियत
पलार नदी की एक अनोखी विशेषता यह है कि कई हिस्सों में इसका जल भूमिगत रूप से भी बहता है. यही वजह है कि इसे कुछ स्थानों पर गुप्तगामिनी भी कहा जाता है. यह नदी दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों के लिए भूजल का महत्वपूर्ण स्रोत रही है.
कृषि और जीवन का आधार
तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए पलार नदी पानी का अहम स्रोत है. इसके जल का उपयोग खेती, पेयजल और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए किया जाता है. सूखे क्षेत्रों में यह नदी जीवनरेखा का काम करती है.
गूगल पर क्या कुछ सर्च नहीं किया होगा आपने, पर क्या जानते हैं Google की फुल फॉर्म?











