What is the meaning of Confabulation: अंग्रेजी भाषा के कठिन शब्दों में से एक शब्द है- Confabulation. इस शब्द का सही अर्थ जानकर आप इसका वाक्यों में प्रयोग कर सकते हैं. हालांकि शब्द को पढ़कर सबसे पहले लगता है जैसे ये शब्द कन्फ्यूजन से जुड़ा हो, लेकिन ऐसा नहीं है.
Do You Know: T-Shirt में T का क्या फुल फॉर्म होता है
क्या है Confabulation का मतलब
यह शब्द उस स्थिति को दर्शाता है, जब कोई व्यक्ति अनजाने में ऐसी यादें या घटनाएं बताता है जो वास्तव में हुई नहीं होतीं या जिनके विवरण सही नहीं होते. खास बात यह है कि व्यक्ति जानबूझकर झूठ नहीं बोल रहा होता, बल्कि उसे अपनी बात पूरी तरह सच लगती है.
कॉन्फैब्यूलेशन का संबंध मुख्य रूप से मानव स्मृति (Memory) से है. कई बार हमारा मस्तिष्क किसी घटना के सभी विवरण याद नहीं रख पाता. ऐसे में दिमाग उन खाली जगहों को अपनी तरफ से कुछ तार्किक जानकारी जोड़कर भर देता है. व्यक्ति को लगता है कि वह सही बात बता रहा है, जबकि वास्तविकता कुछ और हो सकती है.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
कहां किया जाता है इसका प्रयोग
Confabulation अक्सर कुछ न्यूरोलॉजिकल बीमारियों जैसे अल्जाइमर, डिमेंशिया, मस्तिष्क की चोट या अन्य स्मृति संबंधी विकारों से जुड़ा होता है.
इस शब्द को कैसे बोले
Confabulation को Con-fabu-lation, कॉन्फैब्यूलेशन बोला जाता है.
क्यों दूध के पैकेट पर नीला, हरा और ऑरेंज कलर होता है, क्या होता है अंतर











