बूझो तो जानें- क्‍या है जो T से शुरू होता है,T पर खत्‍म होता है और उसके अंदर भी T है?

बूझो तो जानें- पहेलियां (Riddles) दिमाग को चुनौती देने का एक मजेदार तरीका हैं. कुछ पहेलियां इतनी सरल दिखती हैं कि लोग जल्दी जवाब देने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली जवाब सोच से बिल्कुल अलग निकलता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बूझो तो जानें- पहेलियां (Riddles) दिमाग को चुनौती देने का एक मजेदार तरीका हैं. कुछ पहेलियां इतनी सरल दिखती हैं कि लोग जल्दी जवाब देने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली जवाब सोच से बिल्कुल अलग निकलता है. ऐसी ही एक पहेली हम आपके लिए लाए हैं, जितनी ये पहेली मजेदार है उतना ही इसका जवाब भी.  

जरा बताइए इस पहेली का जवाब- 

What begins with T, ends with T, and has T inside it?

यानी,

ऐसी कौन-सी चीज है जो T से शुरू होती है, T पर खत्म होती है और उसके अंदर भी T होता है?

अगर आप इसका जवाब Tent, Toilet सोच रहे हैं तो ये गलत है. सही जवाब इसी आर्टिकल में अंत में मिलेगा. 

छात्रों के लिए 8 tongue twisters, मजे के साथ होंगे कई फायदे, बोलकर तो दिखाएं​

यह पहेली इतनी खास क्यों है

यह पहेली शब्दों के दोहरे अर्थ (Wordplay) पर आधारित है. इसका जवाब भी इसी से जुड़ा है. यही भ्रम इस पहेली को मजेदार और चुनौतीपूर्ण बनाता है. 

Advertisement

पहेलियां हल करने के फायदे

पहेलियां हल करने से दिमाग को कई फायदे होते हैं. तार्किक सोच विकसित होती है. समस्या सुलझाने की क्षमता बढ़ती है. यही कारण है कि पहले के समय में लोग खूब पहेलियां हल करते थे. इससे रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है. 

इनसे दिमाग सक्रिय रहता है और सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक बनती है. ऐसी ट्रिकी पहेलियां न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि दिमाग को नई दिशा में सोचने के लिए भी प्रेरित करती हैं. 

Advertisement

गूगल पर क्‍या कुछ सर्च नहीं किया होगा आपने, पर क्‍या जानते हैं Google की फुल फॉर्म?

क्‍या है पहेली का सही जवाब

पहेली का सही जवाब है- Teapot (चायदानी). Teapot शब्द T से शुरू होता है और T पर खत्म होता है. साथ ही इसके अंदर Tea (चाय) होती है, जिसे अंग्रेजी में T की तरह भी उच्चारित किया जाता है. 

Featured Video Of The Day
ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका! TMC के 20 सांसद बीजेपी के संपर्क में
Topics mentioned in this article