Neutralised/Killed surrender Naxal Top Leaders : भारत के लाल गलियारे (Red Corridor) में दशकों से दहशत का पर्याय बने नक्सली नेतृत्व का किला अब ढहने लगा है. पिछले छह महीनों के भीतर सुरक्षा बलों ने एक ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है, जिसमें अजेय माने जाने वाले खूंखार कमांडर या तो मिट्टी में मिला दिए गए या फिर घुटनों के बल बैठकर आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो गए. चलिए आइए जानते हैं उन दुर्दांत लाल आतंकियों के नाम जिसमें से कुछ ढेर हो गए और कुछ ने आत्मसमर्पण कर दिया.
मारे गए दुर्दांत नक्सली
सुरक्षा बलों के अलग-अलग ऑपरेशन्स में ढेर हुए मुख्य नक्सली नेता:
- 22 सितंबर 2025 कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कादरी सत्यनारायण रेड्डी (अबूझमाड़ के जंगल, छत्तीसगढ़) दोनों 'सेंट्रल कमेटी' (CCM) के सदस्य थे.
- 12 सितंबर 2025 बालन्ना, रामचंद्र और भास्कर (कुल 10 ढेर) (गरियाबंद, छत्तीसगढ़) बालन्ना CCM सदस्य था जिसपर 1 करोड़ रुपये का इनाम भी था.
- 18 नवंबर 2025 माडवी हिड़मा (कुल 6 ढेर) (अल्लूरी सीतारामराजू, आंध्र प्रदेश) PLGA बटालियन-1 का चीफ, सबसे खूंखार चेहरा.
- 11 नवंबर 2025 उर्मिला और बुचन्ना कुड़ियाम (कुल 6 ढेर) (बीजापुर, छत्तीसगढ़) बता दें उर्मिला, सीनियर ऑपरेटिव पापा राव की पत्नी थी.
- 16 नवंबर 2025 पोडियम गांगी और सोड़ी गांगी (कुल 3 ढेर) (सुकमा, छत्तीसगढ़) प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम था.
- 25 दिसंबर 2025 पाका हनुमंत उर्फ गणेश उइके (कुल 4 ढेर) (कंधमाल, ओडिशा) CCM सदस्य, ओडिशा ऑपरेशन हेड जिसपर ₹1.10 करोड़ इनाम था.
- 7 फरवरी 2026 लोकेती चंदर राव उर्फ प्रभाकर (कुल 7 ढेर) (गढचिरौली, महाराष्ट्र) गढचिरौली डिवीजन और कंपनी नंबर 10 का प्रभारी.
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली - Surrendered Naxals
सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के दबाव में हथियार डालने वाले नक्सली:
- 15 अक्टूबर 2025 मल्तोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति - 60 साथियों और AK-47 जैसे हथियारों के साथ सरेंडर.
- 16 अक्टूबर 2025 रूपेश इंटेलिजेंस चीफ और नॉर्थ-वेस्टर्न सब-ज़ोनल इंचार्ज (छत्तीसगढ़).
- 22 फरवरी 2026 देवजी टॉप माओवादी लीडर और रणनीतिकार (तेलंगाना).
- 1 मार्च 2026 विकास (SZC लेवल सदस्य) विकास के साथ 14 अन्य नक्सलियों ने हथियार डाले ( महासमुंद, छत्तीसगढ़ ).
- 25 मार्च 2026 सुक्रु (Most Wanted) 66 लाख रुपये का इनाम 4 अन्य साथियों के साथ सरेंडर (ओडिशा).
- 25 मार्च 2026 पापा राव (सीनियर कमांडर) नक्सलियों का अत्यंत प्रभावशाली और पुराना कमांडर (छत्तीसगढ़).
- 30 मार्च 2026 चेल्लूरी नारायण राव उर्फ सुरेश
उपलब्धियां- (2014-2025)
- नक्सल प्रभावित जिले- 126 से घटकर 11
- नई सड़कें -12,000+ किमी
- मोबाइल टावर - 8,500+|
- नए पुलिस कैंप - 361
अकेले 2025 में 317 नक्सली मारे गए, 800 से अधिक गिरफ्तार हुए और लगभग 2,000 ने आत्मसमर्पण किया. यह नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी सफलता है.














