करेला, लौकी, टिंडा और परवल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? 99% लोग नहीं जानते जवाब

कपिल शर्मा शो में दिलजीत दोसांझ और अक्षय कुमार करेला का अंग्रेजी नाम नहीं बता सके जिसके बाद यह चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अगर आप भी करेला, परवल, लौकी, टिंडा और दूसरी रोजमर्रा की सब्जियों के अंग्रेजी नाम नहीं जानते, तो यहां आसान तरीके से जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन तमाम सब्जियों के अंग्रेजी नाम नहीं जानते होंगे आप

कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो में दिलजीत दोसांझ से एक सब्जी का नाम अंग्रेजी में पूछा था. सब्जी थी करेला, लेकिन दुनियाभर में मशहूर दिलजीत दोसांझ करेला का इंग्लिश नेम नहीं बता सके. न सिर्फ दिलजीत दोसांझ, उनके साथ सेट पर मौजूद अक्षय कुमार ने भी कहा कि वो नहीं जानते कि करेला का इंग्लिश नेम क्या है. शो की ये छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. अब सवाल ये है कि क्या आप जानते हैं कि करेला और दूसरी कई सब्जियों के इंग्लिश नाम क्या हैं. अगर नहीं तो आगे जरा गौर से पढ़ते जाइए. ताकि दिलजीत दोसांझ जो नाम नहीं बता सके वो कम से कम आप तो बता सकें. 

करेला से लौकी तक, ये हैं अंग्रेजी नाम

करेला को अंग्रेजी में Bitter Gourd या Bitter Melon कहा जाता है. वहीं लौकी का नाम Bottle Gourd है. धारियों वाली तोरी को आमतौर पर Ridge Gourd कहा जाता है. जबकि चिकनी तुरई को Sponge Gourd के नाम से जाना जाता है.

टिंडा और कुंद्रू के नाम अक्सर करते हैं कन्फ्यूज

कई लोगों को टिंडा और कुंद्रू के अंग्रेजी नाम याद रखने में परेशानी होती है. टिंडा को Indian Round Gourd या Apple Gourd कहा जाता है. वहीं कुंद्रू का अंग्रेजी नाम Ivy Gourd है. ये दोनों सब्जियां भारतीय खाने में काफी शौक से खाई जाती हैं और कई राज्यों में नियमित रूप से खाई जाती हैं.

परवल, चिचिंडा और सफेद कद्दू के नाम भी जानिए

परवल का अंग्रेजी नाम Pointed Gourd है. चिचिंडा को Snake Gourd कहा जाता है. क्योंकि इसका आकार लंबा और सांप जैसा दिखाई देता है. वहीं सफेद कद्दू को Ash Gourd, Winter Melon या White Pumpkin के नाम से जाना जाता है.

Advertisement

रोजमर्रा की जानकारी में क्यों हैं काम के?

अंग्रेजी नामों की जानकारी सिर्फ पढ़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी जरूरी हो सकती है. ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप, रेसिपी वेबसाइट, हेल्थ ब्लॉग या विदेशों में खरीदारी के दौरान अक्सर सब्जियों के अंग्रेजी नाम ही लिखे होते हैं. ऐसे में इन नामों की जानकारी होने से सही सब्जी पहचानना आसान हो जाता है.

ब्रिगेडियर तो सुना होगा, लेकिन सेना में ग्रेनेडियर का पद क्या होता है?

Featured Video Of The Day
जयपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, नूरानी मस्जिद नूरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन