इस देश में महिलाओं को नहीं है वोट डालने का अधिकार, जान लीजिए नाम

दुनिया के अधिकतर देशों में महिलाओं को मतदान का अधिकार है, लेकिन आज भी एक देश ऐसा है जहां महिलाएं वोट नहीं डाल सकतीं. ये देश लोकतांत्रिक नहीं, बल्कि धार्मिक व्यवस्था पर चलता है. यहां आम चुनाव नहीं होते और सत्ता चयन की प्रक्रिया पूरी तरह अलग है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महिलाओं को नहीं है वोट डालने का अधिकार

दुनिया के ज्यादातर देशों में आज महिलाओं को पुरुषों के बराबर वोट डालने का अधिकार मिल चुका है. कई जगहों पर ये अधिकार पाने के लिए महिलाओं ने लंबे समय तक संघर्ष भी किया. भारत में भी महिलाओं को आजादी के साथ ही मतदान का हक मिल गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भी दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां महिलाओं को वोट डालने का अधिकार नहीं है? ये बात सुनकर हैरानी होती है, क्योंकि हम इसे आधुनिक दौर से जोड़कर देखते हैं. फिर भी एक देश ऐसा है. जहां की व्यवस्था बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग है. चलिए जानते हैं कि वो देश कौन सा है और इसके पीछे की वजह क्या है.

किस देश में नहीं है महिलाओं को मतदान का अधिकार

महिलाओं को वोट देने का अधिकार न देने वाला देश है वेटिकन सिटी. ये दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है. जो इटली की राजधानी रोम के भीतर स्थित है. वेटिकन सिटी एक धार्मिक राष्ट्र है और यहां की शासन व्यवस्था पूरी तरह से रोमन कैथोलिक चर्च के नियमों पर आधारित है. यहां आम चुनाव या संसद जैसी डैमोक्रेटिक व्यवस्था नहीं होती. वेटिकन सिटी का सर्वोच्च पद पोप का होता है और पोप का चुनाव केवल कार्डिनल्स करते हैं. ये कार्डिनल्स सभी पुरुष होते हैं. इसलिए इस प्रक्रिया में महिलाओं की कोई भूमिका नहीं होती. यही वजह है कि यहां महिलाओं को वोट डालने का अधिकार नहीं दिया गया है.

राजनीतिक व्यवस्था दुनिया से कैसे अलग है

वेटिकन सिटी की राजनीतिक व्यवस्था किसी आम देश जैसी नहीं है. यहां नागरिकता भी बहुत सीमित लोगों को मिलती है, जैसे पादरी, कार्डिनल या चर्च से जुड़े अधिकारी. आम जनता की तरह यहां चुनाव नहीं कराए जाते. असल में वेटिकन सिटी को लोकतांत्रिक देश नहीं, बल्कि धार्मिक प्रशासनिक केंद्र माना जाता है. इसलिए यहां पुरुषों को भी आम चुनाव में वोट डालने का अधिकार नहीं है. बल्कि सिर्फ पोप के चुनाव की व्यवस्था है. जिसमें महिलाओं को शामिल नहीं किया जाता.

यानी महिलाओं से वोट का अधिकार छीना नहीं गया, बल्कि यहां की पूरी व्यवस्था ही ऐसी है जहां लोकतांत्रिक मतदान की जगह धार्मिक परंपराएं निभाई जाती हैं. इसी कारण वेटिकन सिटी आज भी दुनिया का इकलौता ऐसा देश माना जाता है, जहां महिलाओं को वोट डालने का अधिकार नहीं है.

Advertisement

बर्फ से ढके ग्रीनलैंड में कौन सा खजाना छिपा है? जिसे हड़पना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Impact on Pakistan: खत्म होने वाला है कच्चा तेल, शहबाज सरकार के उड़े होश
Topics mentioned in this article