युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल भर्ती 2017 के तहत आरएमएस डिवीजन और पोस्टल डिवीजन में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार यहीं दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
पदों का विवरण: उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों के लिए आवदेन मांगा गया है.
पदों की संख्या: ग्रामीण डाक सेवक के कुल 5314 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
अंतिम तिथि: इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2017 है. इसके बाद हुए आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा.
योग्यता: इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए. आरक्षण की श्रेणी में आने वाले वर्ग के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी गई है.
ऐसे करें आवेदन: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले यूपी पोस्टल सर्कल भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.appost.in/gdsonline पर जाकर नोटिफिकेशन को देखें. इसके बाद यहीं दिए गए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें.

जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Postal Circle, Jobs 2017