UPPSC PCS Final Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंबाइंड राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. आयोग ने अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महज आठ माह में पीसीएस नतीजों की घोषणा की है. इंटरव्यू के महज 10 दिनों के बाद यह रिजल्ट आया है. यूपीपीएससी पीसीएस ने 254 पदों पर भर्तियां निकाली थी, जिसके लिए 251 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर यूपीपीएससी पीसीएस परिणाम 2023 देख सकते हैं.
आयोग ने 22 दिसंबर को पीसीएस का परिणाम घोषित किया था जिसमें 451 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था. लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. चयनित उम्मीदवारों के लिए 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच इंटरव्यू लिया गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
DSSSB Recruitment 2024: राजधानी दिल्ली में बंपर वैकेंसी, 8000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू
यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा 26 सितंबर से 29 सितंबर 2023 तक आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो पालियों में हुई थी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी. यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3,658 उम्मीदवार उपस्थित हुए.
यूपीपीएससी पीसीएस कैसे चेक करें | How to check UPPSC PCS Final Result 2023?
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब यूपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें.
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं