विज्ञापन

Veterinary Allowance: यूपी के पशु चिकित्सक छात्रों को अब 4 हजार की जगह मिलेंगे 12 हजार रुपये, बड़ा फैसला

Veterinary Allowance: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार पशु पालन को लेकर बेहतर व्यवस्था करने में लगी हुई है. पशु चिकित्सा क्षेत्र में इंटर्नशिप भत्ते को तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है.

Veterinary Allowance: यूपी के पशु चिकित्सक छात्रों को अब 4 हजार की जगह मिलेंगे 12 हजार रुपये, बड़ा फैसला
पशु चिकित्सा छात्रों को मिलेगा इतने रुपये का इंटर्नशिप भत्ता
AI

यूपी के पशु चिकित्सा छात्रों के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. इस क्षेत्र में इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को 4000 रुपये नहीं बल्कि अब 12,000 रुपये हर महीने  इंटर्नशिप भत्ता के रूप में मिलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में पढ़ने वाले पशु चिकित्सा के छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते को 4000 रुपये से बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के पशु चिकित्सा छात्रों को बड़ी आर्थिक सहायता  मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा.

दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विशाल जनसंख्या, बड़ी पशुधन संख्या और विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र वाला राज्य है. प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका है. ऐसे में पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, विभिन्न पशु महामारियों के नियंत्रण और उन्मूलन तथा उन्नत नस्लों के संवर्धन में पशु चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है.

इन यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के तीनों पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों के अनुमोदित 300 छात्रों को सीधे तौर पर बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिलेगा.

1. पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, मथुरा
2. आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या
3. सरदार वल्लभ भाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ

अध्ययनरत पशु चिकित्सा छात्रों को अब बढ़ा हुआ इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा. इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर पड़ेगा. इस भत्ते से छात्रों का मनोबल भी बढ़ेगा. इस प्रस्ताव के लागू होने से अब उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 4.20 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार आएगा. इसका प्रबंधन विश्वविद्यालयों को मिलने वाले शासकीय अनुदान के 'गैर-वेतन मद' (Non-Salary Head) से किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य पशु चिकित्सा के छात्रों का मनोबल बढ़ाना और वेटेनरी प्रोफेशन में 'समानता के सिद्धांत' को मजबूती देना है.

इन राज्यों के बाद यूपी सरकार ने लिया फैसला

पशुपालन मंत्री ने कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में अधिक इंटर्नशिप भत्ता दिए जाने का अध्ययन करने के बाद यह फैसला लिया गया है. इस भत्ता मिलने के बाद छात्रों को लाभ मिलेगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Veterinary Students, Veterinary Internship Allowance UP, 12000 Internship Allowance UP, UP Government, Pashu Chikitsa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com