विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही हैं. इस भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में दो शिफ्ट में कराई जायेगी.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएंगा.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जायेगा. यह परीक्षा 8 से 10 जून के बीच में होनी है. यह परीक्षा 32,679 कांस्टेबल पदों के लिए यूपी के 75 शहरों में आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने यूपी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑनलाइन जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसकी पूरी प्रोसेसे हम स्टेप बाय स्टेप आपको यहां बता रहे हैं. 

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड ऐसे चेक करें डाउनलोड

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 32,679 पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाएं
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • अब सबमिट पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके सेव कर लीजिए.

नोट : बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

परीक्षा में इन चीजों को अवश्य ले जाएं 

  • एडमिट कार्ड 
  • बाल पेन
  • आई.डी कार्ड (आधार कार्ड, पेन कार्ड )

यूपी पुलिस एग्जाम पैटर्न 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा, पेपर में सामान्य ज्ञान, हिन्दी, रीजनिंग और गणित के प्रश्न पूछें जायेंगे.

यूपी कांस्टेबल भर्ती में निगेटिव मार्किंग है क्या?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में दो पालियों में ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी. बता दें कि इस बार की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, अब छात्र बिना किसी डर के ज्यादा से ज्यादा क्वेश्चन अटेंम्ट कर सकते हैं. उम्मीद है इससे अभ्यर्थी अच्छा स्कोर कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- UP PGT भर्ती परीक्षा में पास हुए कुल इतने अभ्यर्थी, अब इंटरव्यू में पूछे जाएंगे सवाल


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police Constable Admit Card, UPPRPB Constable Posts, UP Police Constable Admit Card 2026 Date, UP Police Constable Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com