विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट में इन पदों पर निकली नौकरी, ग्रेजुएट कैंडिडेट कर सकते हैं आवेदन

डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट सीतामढ़ी के ऑफिस अटेंडेंट और दफ्तरी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर किया जाएगा.

Also Read in
डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट में इन पदों पर निकली नौकरी, ग्रेजुएट कैंडिडेट कर सकते हैं आवेदन
डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट सीतामढ़ी (District Court Sitamarhi) ने ऑफिस अटेंडेंट और दफ्तरी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 जून, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं. डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट सीतामढ़ी ने ऑफिस अटेंडेंट और दफ्तरी पोस्‍ट के 42 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है.

शैक्षणिक योग्यता :
डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट सीतामढ़ी के ऑफिस अटेंडेंट और दफ्तरी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान / यूनिवर्सिटी / बोर्ड से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा :
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की न्‍यूनतम सीमा 18 साल निर्धारित की गई है, साथ ही आवेदक की अधिकतम आयु 37 साल से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया :
डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट सीतामढ़ी के ऑफिस अटेंडेंट और दफ्तरी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन :
डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट सीतामढ़ी के ऑफिस अटेंडेंट और दफ्तरी पदों पर भर्ती के लिए इच्‍छुक और योग्‍य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ecourts.gov.in पर 21 जून 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जॉब से जुड़ी अन्‍य खबरों के लिए यहां क्‍लिक करें और पाएं अन्‍य जॉब्‍स की अपडेट.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sitamarhi District Court, Court, Court Recruitment, Recruitment 2017, Recruitment, डिस्‍ट्रीक्‍ट कोर्ट सीतामढ़ी, ऑफिस अटेंडेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com