विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

IOCL Recruitment 2019: इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल

Sarkari Naukri: IOCL ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 38 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी.

IOCL Recruitment 2019: इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल
Indian Oil Recruitment: इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है.
  • इंडियन ऑयल में 38 पदों पर वैकेंसी निकली हैं.
  • भर्ती जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर होगी.
  • इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
नई दिल्ली:

Sarkari Naukri: इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (Junior Engineering Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली हैं. भर्ती कुल 38 पदों पर होनी है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है. उम्मीदवार 9 नवंबर तक अपने एप्लीकेशन का प्रिंट ले सकेंगे.  इच्छुक लोग iocl.com पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.

Indian Oil भर्ती से जुड़ी हर जानकारी नीचे दी गई है.

पद का नाम 
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट

कुल पदों की संख्या 
38 

योग्यता
उम्मीदवार के पास केमिकल/रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या मैथ्स, साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी. 

इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 10 नवंबर 2019 को आयोजित किया जा सकता है. वहीं, परीक्षा का रिजल्ट नवंबर में ही 15 तारीख को जारी किया जा सकता है.

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक लोग ऑफिशियल वेबसाइट www.iocl.com पर जाकर 10 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.

अन्य खबरें
IBPS Clerk 2019: क्लर्क परीक्षा के लिए आज है रजिस्‍ट्रेशन की आखिरी तारीख, 12 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं पास के लिए ALP और टेक्नीशियन के 306 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानिए डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IOCL Recruitment 2019, IOCL, Sarkari Naukri, Indian Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com