RPF Recruitment:
- कॉन्सटेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर 19 दिसंबर से परीक्षा होगी.
- परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है.
- कॉन्सटेबल के 8619 और सब इंस्पेक्टर के 1120 पदों पर भर्ती होनी है.
नई दिल्ली:
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कॉन्सटेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख (RPF Exam Date) जारी कर दी है. कॉन्सटेबल (RPF Constable) और सब इंस्पेक्टर (RPF SI) के पदों पर कम्प्यूटर बेस्ड भर्ती परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू होगी. भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट constable.rpfonlinereg.org पर जारी होंगे. उम्मीदवार 9 दिसंबर से अपना एडमिट कार्ड (RPF Admit Card) डाउनलोड कर पाएंगे. कॉन्सटेबल के 8619 और सब इंस्पेक्टर के 1120 पदों पर भर्ती परीक्षा 6 ग्रुप के हिसाब से बारी-बारी आयोजित की जाएगी. कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा नीचे दिए गए क्रम के हिसाब से आयोजित की जाएगी.
-ग्रुप ई: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे
-ग्रुप एफ: आरपीएसएफ
-ग्रुप ए: साउथ रेलवे, साउथ वेस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे
-ग्रुप बी: सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, वेस्ट सेंट्रल रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे
-ग्रुप सी: ईस्टर्न रेलवे, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, साउथ ईस्ट रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे
-ग्रुप डी: नॉर्थ रेलवे, नॉर्थ ईस्ट रेलवे, नॉर्थ वेस्ट रेलवे और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
आपको बता दें कि उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर 16 नवंबर तक उनके ईमेल पर मिल जाएंगे. साथ ही परीक्षा की तिथि, केंद्र, शिफ्ट डिटेल और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी भी मेल द्वारा दी जाएगी. आरपीएफ 16 नवंबर के बाद परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर देगा.
अन्य खबरें

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
RPF Recruitment 2018, RPF Recruitment, RPF Constable SI Exam Date