RPSC SI Exam 2026 LIVE UPDATES: राजस्थान में आज से पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो रही हैं. RPSC सब-इंस्पेक्टर परीक्षा लगातार दो दिन यानी 5 अप्रैल और 6 अप्रैल तक चलने वाली है. राजस्थान के 41 शहरों में 1 हजार से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई है. आरपीएससी एसआई परीक्षा (RPSC SI Recruitment) में 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार बैठने वाले हैं. राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती 2025 के तहत कुल 1,015 पदों को भरा जाना है. जो भी उम्मीदवार आज ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएं. एडमिट कार्ड के साथ अपने एक पहचान पत्र भी लेकर जाएं.
RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ी जरूरी जानकारी-
| कब-कब है परीक्षा | 5 और 6 अप्रैल, 2026 |
| कुल पद | सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 1,015 पदों पर भर्ती की जाएगी |
| कितने उम्मीदवार देंगे परीक्षा | लगभग 7.70 लाख के करीब |
| क्या है चयन प्रक्रिया |
|
| पात्रता | स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. 20 से 25 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है. |
| कहां से हासिल करें एडमिट कार्ड | RPSC की आधिकारिक वेबसाइट और SSO पोर्टल से |
RPSC SI Exam 2026 LIVE UPDATES:
RPSC SI Exam 2026 LIVE UPDATES: सामान्य हिंदी पेपर में 60.35% रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 की प्रथम पारी (सामान्य हिंदी) प्रदेशभर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रड कुल 3,85,020 अभ्यर्थियों में से 2,32,352 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिससे औसत उपस्थिति 60.35% रही.
प्रमुख जिलावार आंकड़े:
सर्वाधिक उपस्थिति: बूंदी (71.22%) और बांसवाड़ा (70.78%) में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया. स्थानीय केंद्रों और आसान पहुंच के कारण यहां आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
न्यूनतम उपस्थिति: अजमेर (54.42%), उदयपुर (54.96%) और जयपुर (55.99%) जैसे बड़े शहरों में उपस्थिति कम रही. इसका मुख्य कारण बाहरी अभ्यर्थियों की अधिकता, यातायात और आवास संबंधी चुनौतियां माना जा रहा है.
अन्य जिले: शेष जिलों में उपस्थिति का ग्राफ 55% से 69% के बीच रहा.
प्रशासनिक स्तर पर व्यापक सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के चलते संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई.
नकल रोकने के लिए किए गए सख्त इंतजाम
विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड और विजिलेंस टीमें लगातार निरीक्षण करेंगी, साथ ही केंद्राधीक्षकों के लिए डिजिटल मॉड्यूल के जरिए प्रपत्र प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर अधिक फोकस रखा जा सके, कुल मिलाकर आयोग ने इस परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए अब तक के सबसे सख्त इंतजाम लागू किए हैं.
41 शहरों में आयोजित हो रही है परीक्षा
परीक्षा राज्य के 26 जिला मुख्यालयों और 15 उपखंड मुख्यालयों सहित कुल 41 शहरों में आयोजित की जा रही है 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
Rajasthan SI Exam 2026: जान लें RPSC के ये कड़े नियम
Rajasthan SI Exam 2026: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा आज और कल दो पारियो में होगी. 41 शहरों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होंगे. 1015 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार एजेंसियों की परीक्षा में डमी कैंडिडेट और पेपर लीक के खिलाफ पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे.
Rajasthan SI Bharti Exam 2025: जानें कितने बजे से होगी परीक्षा
Rajasthan SI Bharti Exam 2025: पेपर का टाइम
1.5 अप्रैल 2026
सुबह 11:00 से 1:00 बजे – जनरल हिंदी
दोपहर 3:00 से 5:00 बजे – सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान
2. 6 अप्रैल 2026
सुबह 11:00 से 1:00 बजे – जनरल हिंदी
दोपहर 3:00 से 5:00 बजे – सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान
Rajasthan SI Bharti Exam 2025: हर दिन दो पालियों में होगी परीक्षा
Rajasthan SI Bharti परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी.
Rajasthan SI Exam 2025: ड्रेस कोड, एंट्री टाइमिंग, OMR शीट... सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जानें जरूरी गाइडलाइंस
परीक्षा केंद्रों पर 3 स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे. परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से की जाने वाली नकल पर रोक लगाने के लिए पहली बार व्यापक स्तर पर तकनीकी निगरानी की जा रही है.
RPSC SI Exam Live Updates: जरूरी गाइडलाइन का करें पालन
RPSC SI Exam Live Updates: उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा.
परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
RPSC SI एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करें
RPSC SI Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड हाल ही में जारी किए है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ये डाउनलोड नहीं किए हैं वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
RPSC SI Exam Live Updates: किन पदों पर निकली है भर्ती
RPSC SI Exam Live Updates: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिन पदों को भरा जाएगा उनकी जानकारी इस प्रकार है-
सब इंस्पेक्टर (एपी) - 896 पद
सब इंस्पेक्टर (एपी) संहरिया - 4 पद
सब इंस्पेक्टर (एपी) अनुसूचित क्षेत्र - 25 पद
सब इंस्पेक्टर (आईबी) - 26 पद
प्लाटून कमांडर (आरएसी)- 64 पद
RPSC SI Exam Live Updates: उम्मीदवारों को देने होंगे दो पेपर
RPSC SI Exam Live Updates: परीक्षा 5 और 6 अप्रैल, 2026 को होगी, दोनों ही दिन उम्मीदवारों को दो-दो पेपर देने होंगे. सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 'सामान्य हिंदी' (General Hindi) का पेपर होगा. वहीं दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 'सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान' (General Knowledge and General Science) का पेपर होगा.