विज्ञापन

REET Mains Result 2026 OUT: राजस्थान रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, rssb.rajathan.gov.in पर जाकर करें चेक

REET Mains Result 2026: REET Mains लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने जनवरी में हुई ये परीक्षा दी थी. वो ऑनलाइन के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

REET Mains Result 2026 OUT: राजस्थान रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, rssb.rajathan.gov.in पर जाकर करें चेक
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET Mains का रिजल्ट किया जारी.

REET Mains Result 2026 OUT:  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET मेंस 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी तक चली थी. इस परीक्षा में 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. वहीं जो भी उम्मीदवार REET मेंस 2026 परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अब अलगे चरण के लिए बुलाया जाएगा. जो कि दस्तावेज सत्यापन है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) REET 2026 भर्ती के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 7,759 पदों को भरे जाने हैं.

REET मेंस रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. REET मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होम पेज "Result" का सेक्शन होगा. इस सेक्शन पर क्लिक कर दें. एक नया पेज खुलेगा.
  3. 'REET Mains Result 2026 (Level 1/Level 2)' लिखा हुआ दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें. 
  4. नया पेज खुलेगा, जिसमें लॉगिन क्रेडेंशियल जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर / SSO ID जैसी जानकारी भरने को कहा जाएगा.
  5. पूछी गई सारी जानकारी सही से भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया

मेरिट लिस्ट में जिन भी उम्मीदवारों के नाम हैं, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इस प्रक्रिया के दौरान ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाने होते हैं. डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाता है. जिसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाती है. इस लिस्ट में उन्हीं उम्मीदवारों के नाम होते हैं, जिनके डॉक्यूमेंट जांच में एकदम सही पाए जाते हैं.

REET Mains परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. तृतीय श्रेणी सरकारी टीचर के पद भरने के लिए ये एग्जाम आयोजित किया जाता है. ये  भर्ती स्कूलों में दो अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षकों के लिए निकाली जाती है.  जो कि लेवल-1 (Level-1) और लेवर -2 (Level-2) है, कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के लिए लेवल-1 परीक्षा होती है और कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लेवर -2 (Level-2) परीक्षा होती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com