विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

Rail Coach Factory Recruitment 2018: 92 पदों पर निकली भर्तियों के लिए करें आवेदन

इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट www.rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

Rail Coach Factory Recruitment 2018: 92 पदों पर निकली भर्तियों के लिए करें आवेदन
भारतीय रेल की फाइल फोटो
  • उम्मीदवारों का आईटीआई किया होना जरूरी
  • 18 से 28 साल के आवेदक ही कर पाएंगे आवेदन
  • विभाग की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आप आवेदन
नई दिल्ली: रेल कोच फैक्टरी (Rail Coach Factory) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तिायां निकाली हैं. 92 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है...

यहां से करें आवेदन- इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट www.rcf.indianrailways.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 1984 पदों के लिए जल्दी करें आवेदन, कुछ ही दिन शेष

इतनी होनी चाहिए योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होने के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई से डिग्री लिया होना भी जरूरी है. 

उम्र सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए. इन पदों के लिए उन्हीं उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा जो इस उम्र सीमा के अंदर आते होंगे. 

यह भी पढ़ें: 165 पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन, यहां से करें अप्लाई

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

इतनी मिलेगी सैलरी- इन पदों के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 19,900 रुपये मिलेंगे. 

VIDEO: कई साल के इंतजार के बाद भी नहीं आयोजित हो पाती है परीक्षा.


इतना देना होगा आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rail Coach Factory Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com