- केंद्र सरकार में 6.83 लाख पद खाली हैं.
- इस साल UPSC, SSC, RRB 1.34 लाख भर्तियां करेंगे.
- रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है.
UPSC, SSC, RRB Recruitment: केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 6.83 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं. कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार में स्वीकृत पदों की संख्या 38,02,779 है और एक मार्च, 2018 तक 31,18,956 पद भरे हुए थे. मंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार में रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे, मृत्यु, पदोन्नति आदि के कारण होती हैं और रिक्त पड़े पदों को संबंधित मंत्रालयों/विभागों/संगठनों द्वारा भर्ती नियमों के अनुसार भरा जाना आवश्यक है."
उन्होंने कहा साल 2019-20 के दौरान तीन भर्ती एजेंसियां संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 1.34 लाख पदों पर भर्ती करेगी. मंत्रालय के अनुसार, UPSC 4,399 पदों को और SSC 13,995 पदों को भरेगा. बाकी के 1,16,391 पद RRB द्वारा भरे जाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके अलावा SSC, RRB, पोस्टल सर्विस बोर्ड और रक्षा मंत्रालय जैसी भर्ती एजेंसियां 3,10,832 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में हैं, जिनमें रक्षा नागरिकों के 27,652 पद शामिल हैं.
जितेंद्र सिंह ने जवाब में कहा कि हाल ही में सभी मंत्रालयों, विभागों और उनके संलग्न/अधीनस्थ कार्यालयों में मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं