विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2018

NCR Recruitment 2018: 187 पदों पर रेलवे को चाहिए उम्मीदवार, यहां से करें आवेदन

इच्छुक आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

NCR Recruitment 2018: 187 पदों पर रेलवे को चाहिए उम्मीदवार, यहां से करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है
  • डाक के माध्यम से करना होगा आवेदन
  • मेरिट लिस्ट के आधार पर चुने जाएंगे आवेदक
नई दिल्ली: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 187 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे पढ़ें....

यह भी पढ़ें: 624 पदों पर निकली भर्तियों के लिए जल्द करें आवेदन

यहां से डाउनलोड करें फॉर्म- इच्छुक आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से करें तुरंत आवेदन

उम्र सीमा- इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सरकार द्वारा तय की गई उम्र सीमा के तहत ही होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के तहत ही छूट मिलेगी. 

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ही होगा. 

VIDEO: युवाओं को नहीं मिल रही हैं नौकरियां.


इस पते पर भेजें आवेदन फॉर्म- उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन फॉर्म इस पते Settlement Section,
Personnel Branch,DRM Office,Jhansi – 284003.पर भेज सकते हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCR Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com