विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2018

MPPSC Vacancy 2018: 2968 पदों पर निकली हैं भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों के लिए उम्र की सीमा 21 से 28 साल है जबकि राज्य के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 21 से 40 साल के बीच है.

MPPSC Vacancy 2018: 2968 पदों पर निकली हैं भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
प्रतीकात्मक चित्र
  • ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
  • दूसरे राज्य के प्रतिभागियों के लिए उम्र सीमा अलग
  • 1000 रुपये से 500 रुपये तक के बीच देना होगा आवेदन शुल्क
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (MPPSC) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. विभाग ने 2968 पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 मार्च है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है..

यहां से करें आवेदन- इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: 447 पदों पर निकली हैं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

इतनी होनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 55 फीसदी अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार का नेट या सेट या स्लेट किया होना भी जरूरी है. 

उम्र सीमा- मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों के लिए उम्र की सीमा 21 से 28 साल है जबकि राज्य के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 21 से 40 साल के बीच है. 

यह भी पढ़ें: 271 पदों पर मांगे गए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेन्स की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

इतना मिलेगा वेतन- चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 15,600 रुपये से 39,100 रुपये की सैलरी और 6000 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा. 

VIDEO: युवाओं को करना पड़ रहा है परीक्षा के लिए लंबा इंतजार.


इतना देना होगा आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करते समय आवेदन शुल्क देना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये का है जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये चुकाना होगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MPPSC Vacancy 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com