विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

Jharkhand SSC Recruitment 2017: 1540 पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करें आवेदन

सामान्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं जिसमें बैंक का चार्ज शामिल नहीं है.

Also Read in
Jharkhand SSC Recruitment 2017: 1540 पदों पर निकली है भर्तियां, जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: झारखंड स्टॉफ सेलेक्शन कमिशन( Jharkhand SSC) के तहत 1540 पदों पर निकली हैं भर्तियां. इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है...

यह भी पढ़ें: 487 पदों के लिए निकली भर्तियां, पढ़ें कब तक कर सकते हैं आवेदन

पद का नाम- पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर
पद की संख्या- 1540 
कहां से करें आवेदन- इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- आवेदक का संबंधित विषय में 55 फीसदी अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है. जबकि एससी एसटी कैटेगरी के आवेदकों का संबंधित विषय में 45 फीसदी अंक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है. सभी आवेदकों के पास बीएड की डिग्री भी होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 854 पदों के लिए निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

उम्र सीमा- EBC (Schedule-1) & BC (Schedule-2) के तहत आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 42 साल या उससे कम होना जरूरी है.
UR, EBC (Schedule-1) & BC (Schedule-2) Female candidates के तहत आवेदने करने वाली महिलाओं की उम्र सीमा 43 साल या इससे कम है.
SC/ ST (Male & Female) candidates की उम्र सीमा 45 साल है.

यह भी पढ़ें: 06 पदों के लिए निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं जिसमें बैंक का चार्ज शामिल नहीं है.

VIDEO: शिक्षकों ने किया प्रदर्शन



वहीं एससी व एसटी आवेदकों के लिए यह शुल्क 150 रुपये है जिसमें बैंक का चार्ज शामिल नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand SSC Recruitment 2017, Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com