विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

Indian Navy Recruitment 2017 - सेलर के पद पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका

अगले साल जून में आयोजित कराई जा सकती है इन पदों के लिए लिखित परीक्षा

Also Read in
Indian Navy Recruitment 2017 - सेलर के पद पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका
फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारतीय जल सेना ने अपने यहां खाली पड़े पदों पर भर्तियां निकाली है. सभी भर्तियां सेलर के पद पर निकाली गई हैं.  इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 दिसंबर 2017 है. 

पद से जुड़ी जानकारी
निकाली गई भर्ती दो स्तर पर है. पहले स्तर के तहत सीनियर सेकेंडरी रीक्रूट्स पर पर  भर्तियां होनी है जबकि दूसरे स्तर पर अर्टिफिसर अपरेंटिस के पद पर भर्तियां की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: 707 मल्टी टास्किंग पदों पर निकाली गई हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं चुकाना होगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन विभाग की वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं.

कब हो सकती है परीक्षा- जून 2018 में इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है.

यह होनी चाहिए योग्यता
सीनियर सेकेंडरी रीक्रूट्स के पद के  लिए आवेदकों का 12वीं में मैथ, फिजिक्स के अलावा कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय के साथ पास होना जरूरी है.अर्टिफिसर अपरेंटिस के पद के लिए आवेदकों का 12वीं में 60 फीसदी अंक के साथ-साथ मैथ और फिजिक्स के साथ-साथ कैमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में किसी एक विषय में पढ़ाई किया होना जरूरी.

यह भी पढ़ें: 1785 पदों पर निकाली गई हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

उम्र की सीमा
इन पदों के लिए आवेदकों का 01-08-1997 से 31-07-2001 के बीच जन्मा होना जरूरी है.

अन्य जरूरी तथ्य 
एसएसआर व एए के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की हाइट 157 सीएम होना जरूरी.
एए के लिए - 1.6 किलोमीटर की दौड़ सात मिनट में करना अनिवार्य है

VIDEO: योगी ने कहा योग्यता के आधार पर मिलेगी नौकरी



नोट - आवेदक इन पदों से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट को देख सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Navy Recruitment 2017, Vacancy, Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com