21 days ago

India Post GDS Result 2026 Live Updates: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर लिस्ट जारी की गई है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन पर जाकर स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट दिखेगी. जिसे डाउनलोड कर लें. इस मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के नाम हैं. बता दें कि इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए लाखों कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था.

आपको बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है. बता दें कि इंडिया जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह या उसके बाद जारी की जा सकती है, इसे लेकर उम्मीदवारों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं. जिनमें सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे. 

India Post GDS Result 2026 Live Updates:

Mar 09, 2026 13:23 (IST)

India Post GDS Result LIVE: इस तारीख तक करा लें अपना वेरिफिकेशन

इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट में अगर आपका नाम आया है तो आपको 23 मार्च तक किसी भी हाल में अपना वेरिफिकेशन करवाना होगा. 

Mar 09, 2026 10:37 (IST)

India Post GDS Result LIVE: इन लोगों को नहीं मिलेगी नौकरी

इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है. ऐसे में जिन लोगों के नाम लिस्ट में हैं, उन सभी को नौकरी मिलेगी, ऐसा जरूरी नहीं है. जिन उम्मीदवारों के दस्तावेजों में गलती पाई जाएगी या फिर जिनके नंबर मैच नहीं होंगे, उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी. 

Mar 09, 2026 10:27 (IST)

India Post GDS Result LIVE: कब तक जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

इंडिया पोस्ट डीजीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. पहली मेरिट लिस्ट के बाद अब दूसरी मेरिट लिस्ट का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है. बताया जा रहा है कि इसी महीने दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. 

Mar 08, 2026 20:38 (IST)

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों को पहली मेरिट लिस्ट में जगह मिली है अब उनको निर्धारित केंद्र पर Document verification के लिए जाना होगा. डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए लास्ट डेट 23 मार्च है. आपको बता दें कि  अभ्यर्थियों को Document verification के लिए ओरिजिनल के साथ ही 2 फोटोकॉपी के सेट भी लेकर जाना होगा.

Advertisement
Mar 08, 2026 16:15 (IST)

ndia Post GDS Result 2026 Live Updates : स्टेट वाइज 1st मेरिट लिस्ट ऐसे करें चेक

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा.

वेबसाइट पर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स शेड्यूल 1 जनवरी 2026 पर क्लिक करें.

अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करिए.

अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक करिए.

Mar 08, 2026 15:29 (IST)

India GDS Second merrit list Live update 2026 : 2nd मेरिट India GDS की लिस्ट कब होगी जारी?

पहली मेरिट लिस्ट का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट मार्च माह के अंतिम सप्ताह या उसके बाद आने की उम्मीद है. आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 28740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

Advertisement
Mar 07, 2026 13:58 (IST)

Gramin Dak Sevak: क्या है वेरिफिकेशन प्रोसेस

Gramin Dak Sevak:  मेरिट लिस्ट में ये भी बताया गया है कि दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए राज्य की किस डिवीजन में जाना होगा. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को वेरिफिकेशन के लिए सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट के लेकर जाने होंगे.

Mar 07, 2026 13:53 (IST)

India Post GDS Result 2026 Out Live: फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर कब होगा जारी

India Post GDS Result 2026 Out Live: वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान जरूरी दस्तावेज

क्लास 10 की मार्कशीट

आइडेंटिटी प्रूफ

जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

रेसिडेंस सर्टिफिकेट

सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद, कैंडिडेट्स का मेडिकल एग्जामिनेशन होगा, जिसके बाद फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया जाएगा.

Mar 07, 2026 11:13 (IST)

मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, इंडिया पोस्ट GDS पोस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा.. फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर तभी जारी किया जाएगा जब कैंडिडेट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल चेक दोनों को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे।

Mar 07, 2026 10:12 (IST)

India Post GDS 2026 Result Live: अपने साथ ले जाने होंगे ये ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स

India Post GDS 2026 Result Live:इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा. अपने साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ दो सेट फोटोकॉपी ले जानी होंगी. ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स में क्लास 10 की मार्कशीट, आइडेंटिटी प्रूफ, रेजिडेंस सर्टिफिकेट और जाति सर्टिफिकेट शामिल हैं

Advertisement
Mar 07, 2026 09:35 (IST)

कितने पदों पर होनी है भर्ती

भारतीय डाक विभाग की और से  इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28636 ग्रामीण डाक सेवक के पदों को भरा जाएगा. ये भर्ती पूरे देश के लिए निकाली गई है.

Mar 07, 2026 09:32 (IST)

India Post GDS Result: दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में होना होगा शामिल

जिन उम्मीदवारों के नाम पहली मेरिट लिस्ट में है. उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा जो कि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया है. ये प्रक्रिया 23 मार्च, 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी. गा।

Advertisement
Mar 07, 2026 09:29 (IST)

India Post GDS Result: लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं के बिना हुआ चयन

India Post GDS Result: ये भर्ती बिना परीक्षा या इंटरव्यू के हुई थी. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया गया है. ये एक ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट है.

Mar 07, 2026 09:26 (IST)

India Post GDS Result: मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने पर भी रहेगा नौकरी का चांस

India Post GDS Result: अगर पहली मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है तो परेशान न हों. क्योंकि India Post GDS की दूसरी लिस्ट में जारी कर सकता है. जिसमें आपका नाम आने की उम्मीद हो सकती है..

Mar 07, 2026 09:18 (IST)

India Post GDS Result 2026: जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक

India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 out : इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ. विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है. खास बात यह है कि यह सेलेक्शन पूरी तरह से बिना किसी परीक्षा के, केवल 10वीं के अंकों (Merit-Based) के आधार पर किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आपको जीडीएस का रिजल्ट कैसे चेक करना है.

Mar 07, 2026 09:17 (IST)

India Post GDS Merit out: कैसे बनाई गई मेरिट लिस्ट

India Post GDS मेरिट लिस्ट को उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार किया गया है.

Featured Video Of The Day
Iran का Israel पर भयंकर पलटवार! बीरशेवा के Chemical Plant में जबरदस्त हमला, काला धुआं छा गया | War