IB Vacancy 2022: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. ये भर्तियां 766 रिक्त पदों के लिए निकली हैं. नौकरी ग्यारह अलग-अलग नॉन गैजेट्ड रैंक्स (ग्रुप बी और ग्रुप सी) के लिए दी जाएंगी, जो डेपूटेशन बेसिस पर 3 से 5 साल के कार्यकाल के लिए होंगी. इन पोस्ट पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) में भर्ती के लिए आवेदन 22 जून 2022 से बुलाए जाने लगे हैं. आवेदन (Application) जमा करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2022 है.
इंटेलिजेंस ब्यूरो रिक्रूटमेंट 2022 की जानकारी | Intelligence Bureau (IB) Recruitment 2022 Details
कुल 766 पोस्ट पर ब्यूरो में भर्तियां निकली हैं. जिन रैंक्स पर भर्तियां होनी हैं उन पदों की संख्या इस प्रकार हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- ACIO-I/Exe: 70
- ACIO-II/Exe: 350
- JIO-I/Exe: 50
- JIO-II/Exe: 100
- JIO-I/MT: 20
- JIO-II/MT: 35
- JIO-II/Tech: 7
- SA/Exe: 100
- SA/MT: 20
- Halwai-cum-cook: 9
- Caretaker: 5
इन पदों के योग्य उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके अलावा हलवाई और कुक के पद के लिए आवेदन देने वालों को कम से कम आठवीं पास होना चाहिए. इन पदों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ब्यूरो का ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification) चेक कर सकते हैं.
IB Recruitment 2022: कितना होगा वेतन?सभी चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा जो 21,700 रुपये से 1,51,100 रुपये तक होगा.
IB Vacancy 2022: कैसे करें अप्लाई?जो भी इन पदों के योग्य हैं वे इनके लिए अप्लाई कर सकते हैं. शर्त ये है कि बीते 3 साल में कहीं डेपूटेशन पर नहीं होना चाहिए. साथ ही, एक से ज्यादा डेपूटेशन सर्विस कर चुके उम्मीदवार भी इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते. जो लोग इस क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, वो यहां आवेदन भेज सकते हैं.
Assistant Director/G-3
Intelligence Bureau
Ministry of Home Affairs
35 S P Marg, Bapu Dham
New Delhi-110021.
इस आवेदन में कुछ दस्तावेज संलग्न करना जरूरी होगा. उनकी लिस्ट इस प्रकार है.
Annexure-B के अनुसार बायोडाटा, जिसमें कैंडिडेट के साइन होंगे. साथ ही, जरूरी दस्तावेजों की अटेस्टेड कॉपी लगी होगी.
अगर कोई रिसर्च पब्लिकेशन है या स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं तो उसकी जानकारी भी देनी होगी.
- अवॉर्ड्स, स्कॉलरशिप, ऑफिस से मिले प्रोत्साहन पत्र
- किसी प्रोफेशनल संस्थान या सोसायटी से एफिलिएशन
- खुद के या संस्थान के नाम से लिए गए पेटेंट
- कोई ऐसी रिसर्च जिसमें ऑफिस की पहचान की जरूरत हो
इन सबसे जुड़े दस्तावेज और जानकारी भी उपलब्ध करवानी होगी.
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं