सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के लिए बनेगी कमेटी: बजट पेश करते हुए बोलीं वित्त मंत्री

Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के कमेटी बनाई जाएगी. साल 2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में हिस्सा 10% करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Union Budget 2026: निजी क्षेत्र के सहयोग से 5 क्षेत्रीय रीजनल मेडिकल हब बनेंगे: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए सर्विस सेक्टर की नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, सर्विस सेक्टर में जॉब पैदा करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी.  वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि हमारी सरकार ने युवा भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सर्विसेज क्षेत्र पर नए सिरे से जोर देने का निर्णय लिया है, जिसके लिए कई उपाय करने का फैसला किया है. मैं उच्च स्तरीय एजुकेशन-टू-एम्प्लॉयमेंट एंटरप्राइजेज स्टैंडिंग कमेटी  (High-Level Education-to-Employment Enterprises Standing Committee) के गठन का प्रस्ताव करती हूं, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सर्विसेज क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी.

ये कमेटी विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित उभरती टेक्नोलॉजी के रोजगार और कौशल आवश्यकताओं पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करेंगी और इसके लिए उपाय प्रस्तावित करेंगी. साल 2047 तक भारत का सर्विस सेक्टर में हिस्सा 10% करने का लक्ष्य है.

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि निजी क्षेत्र के सहयोग से 5 क्षेत्रीय रीजनल मेडिकल हब बनेंगे. इनमें आयुष सेंटर, मेडिकल टूरिज्म सेक्टर, डायग्नोस्टिक सेक्टर शामिल होंगे. यहां हेल्थ प्रोफेशनल्स, जैसे- डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ को रोजगार मिलेगा. इसके अलावा देश में 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे. आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाएगा.

10 हजार करोड़ रुपए का ग्रोथ फंड

बजट 2026 में छोटे और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का ग्रोथ फंड लाने का ऐलान किया है. इससे उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी. इसके अलावा, टेक्सटाइल सेक्टर को भी विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही गई है, जिससे रोजगार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.

वित्त मंत्री ने कहा कि इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड बनाया जाएगा और कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम लॉन्च की जाएगी. साथ ही, जलमार्ग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि इस सेक्टर में कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके.

ये भी पढ़ें- यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की होगी मौज! स्कूल-कॉलेजों में बनेंगीं कंटेंट क्रिएटर लैब

Featured Video Of The Day
Budget 2026: सौर ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देगा बजट, Solar Items होंगे सस्ते | Nirmala Sitharaman