विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2017

CGPSC Recruitment 2017: 299 पदों पर निकली हैं भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है.

CGPSC Recruitment 2017: 299 पदों पर निकली हैं भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिश्न (CGPSC) ने कॉमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर और नैब तेहसिलदार के पद पर  भर्तियां निकाली हैं. 299 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक आवेदकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 जनवरी है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई हैं...

यह भी पढ़ें:  60 पदों पर निकली हैं भर्तियां, ऑनलाइन करें आवेदन

इस वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन- इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इतनी होनी चाहिए योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है.

उम्र सीम-इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: 50 पदों पर निकली है भर्तियां, इच्छुक आवेदक जल्द करें आवेदन

ऐसे होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- एससी व एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा.

VIDEO: दिल्ली में शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन



अहम तारीखें- 
परीक्षा की आखिरी तारीख- 07-01-2018
प्री परीक्षा की तारीख- 18-02-2018
मेन्स परीक्षा की संभावित तारीख- 22,23,24,25 जून 2018
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CGPSC Recruitment 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com