विज्ञापन

CGPSC मेंस परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, देख लीजिए नया शेड्यूल

CGPSC Mains Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से अभ्यर्थियों की मांग थी कि वो तैयारी का वक्त दे और परीक्षा की तारीख को बदले, जिसके बाद अब नया शेड्यूल जारी किया गया है.

CGPSC मेंस परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, देख लीजिए नया शेड्यूल
CGPSC मेन्स की बदली तारीख

CGPSC Mains Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (CGPSC Mains) के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से इस परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया गया है. पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि परीक्षा के लिए समय नहीं दिया गया और इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए. अब अभ्यर्थियों की मांग को मानते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 16 मई से होने वाली परीक्षा को टाल दिया है. अब मई की बजाय जून में ये परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. 

ये रहा पूरा शेड्यूल 

  • 6 जून 2026 - लैंग्वेज (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक)
  • 7 जून 2026 - ESSAY, जनरल स्टडीज-1 (सुबह 9 से 12 बजे तक), जनरल स्टडीज-2 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)
  • 8 जून 2026 - जनरल स्टडीज-3 (सुबह 9 बजे से 12 बजे), जनरल स्टडीज-4 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) 
  • 9 जून 2026 - जनरल स्टडीज (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक)

कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में ये भी बताया गया है कि कब तक एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इसमें बताया गया है कि परीक्षा से 10 दिन पहले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. इसे आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने ये भी बताया है कि इसके अलावा कोई भी जानकारी अभ्यर्थियों को मैसेज या फिर कॉल के जरिए नहीं दी जाएगी. किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को ही फॉलो करें. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CGPSC Mains Exam 2026, Cgpsc Mains Exam 2026 Date Change
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com