विज्ञापन

'किसने कहा आज नोटिफिकेशन जारी होगा?'... TRE-4 परीक्षा को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री ने दिया बयान

BPSC TRE 4 Notification: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कब जारी होगा टीआरई-4 का शेड्यूल. अफवाहों से बचने और तैयारी में जुटने की दी सलाह.

'किसने कहा आज नोटिफिकेशन जारी होगा?'... TRE-4 परीक्षा को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री ने दिया बयान
हमारे बिहार के जो छात्र-छात्राएं हैं, उनके हितों की रक्षा ये सरकार करती है और करती रहेगी.

 BPSC TRE-4 Notification 2026 :  बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और बेहद जरूरी खबर है. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बीपीएससी टीआरई-4 (BPSC TRE-4) के नोटिफिकेशन को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. आज बिहार बोर्ड (BSEB) कार्यालय में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि विभाग भर्ती की तैयारियों में जुटा है और जल्द ही इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब शिक्षा मंत्री से पूछा गया कि क्या आज ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला था? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''किसने कहा आज नोटिफिकेशन जारी होने वाला था? आप सभी के माध्यम से मैं अभ्यर्थियों से कहना चाहते हूं कि माननीय मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है. शिक्षा विभाग की इंटरनल तैयारी चल रही है. विभाग इस भर्ती को लेकर जो समस्याएं हैं, उसका समाधान कर जल्द से जल्द टीआरई-4 का शेड्यूल जारी करने वाली है.''

किसी के बहकावे में न आएं, तैयारी पर दें ध्यान  

साथ ही उन्होंने कहा, ''हम अभ्यर्थियों से यही प्रार्थना करेंगे आप अपनी परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं. किसी के बहकावे में मत आएं.सरकार आपकी है और आपके मन के अंदर जो भी आशा आकांक्षा है, उसे पूरा करेगी. 

छात्रों के कंधे पर राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश

मिथिलेश तिवारी ने आगे यह भी कहा कि कुछ लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए फ्लाइट पकड़कर नागपुर से आ रहे हैं, तो कुछ कहीं से. जब मैंने इन लोगों के बारे में पता किया तो पता चला ये लोग बिहार से है ही नहीं. इस मुद्दे पर कुछ पार्टियां भी हैं, जो अभ्यर्थियों को हथियार बनाकर अपनी राजनैतिक रोटी सिंकना चाहती हैं, जिनपर हमारी पैनी नजर है.

बिहार सरकार छात्रों के हितों की रक्षा करती है

अंत में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हमारे बिहार के जो छात्र-छात्राएं हैं, उनके हितों की रक्षा ये सरकार करती है और करती रहेगी. इसमें किसी पार्टी को दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं है. सरकार चलाने का जिम्मा हमें बिहार की सरकार ने दिया है, तो हम अपने लोगों की समस्या का समाधान त्वरित करेंगे. 

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का महाप्रदर्शन, BPSC दफ्तर मार्च से पहले पुलिस ने घेरा, पटना कॉलेज में भारी तनाव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com