विज्ञापन

अलीगढ़ में TGT परीक्षा से आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी, खाली रह गईं सीटें!

अलीगढ़ के 11 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित टीजीटी लिखित परीक्षा में कुल 9,162 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से केवल 4,175 शामिल हुए. पहली पाली में 44.36% और दूसरी पाली में 46.69% उपस्थिति रही.

अलीगढ़ में TGT परीक्षा से आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी, खाली रह गईं सीटें!
पहली पाली में उपस्थिति 44.36% और दूसरी में 46.69% पर सिमट गई.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी की लिखित परीक्षा में इस बार चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला. अलीगढ़ जिले में आधे से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी. कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बुधवार को नगर के 11 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा तो संपन्न हो गई. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अलीगढ़ में इस परीक्षा के लिए कुल 9,162 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन परीक्षा के दिन आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गायब रहे. पहली पाली में उपस्थिति 44.36% और दूसरी में 46.69% पर सिमट गई.

पहली पाली में 4,987 ने छोड़ी परीक्षा

लेकिन जब परीक्षा की बारी आई, तो परीक्षा हॉल में केवल 4,175 उम्मीदवार ही अपनी सीट पर नजर आए. यानी कुल उपस्थिति 50 प्रतिशत का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और 4,987 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

पहली पाली में यानी सुबह 9:30 से 11:30 बजे में 4,436 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. इसमें से सिर्फ 1,968 उपस्थित हुए, जबकि 2,468 अभ्यर्थी गायब रहे.

यानी पहली पाली में उपस्थिति केवल 44.36% रही.

दूसरी पाली में 2,519 गायब रहे

वहीं, दूसरी पाली जो दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक थी, उसमें भी स्थिति कुछ खास नहीं बदली. 4,726 रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों में से सिर्फ 2,207 परीक्षा देने पहुंचे और 2,519 गायब रहे. दूसरी पाली का अटेंडेंस 46.69% पर सिमट गया.

सुरक्षा के थे तगड़े इंतजाम, 

हालांकि, परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी. अचलताल स्थित चम्पा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित शहर के सभी 11 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे. एग्जाम सेंटर्स के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और गहन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिली. 

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com