विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

AIIMS Recruitment 2018: 798 पदों पर निकली भर्तियों के जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का बीएससी और नर्सिंग का कोर्स किया होना जरूरी है. सभी भर्तियां अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई हैं. 

Also Read in
AIIMS Recruitment 2018: 798 पदों पर निकली भर्तियों के जल्द करें ऑनलाइन आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: एम्स जोधपुर ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियों निकाली हैं. 798 पदों पर निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख आठ अप्रैल है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है....

इतनी चाहिए योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का बीएससी और नर्सिंग का कोर्स किया होना जरूरी है. सभी भर्तियां अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई हैं. 

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स में नौकरी देने का झांसा देने वाली फर्जी वेबसाइट पर मामला दर्ज

यहां से करें आवेदन- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in/facultyrecruitment.php पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इतनी होनी चाहिए उम्र- नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र-21 से 35 और असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रींटेंडेंट के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र- 25 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. 

VIDEO: नहीं मिल रही है युवाओं को नौकरी.


इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS Recruitment 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com