विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अलावा अग्निवीरों को कहां-कहां नौकरी में मिल रही छूट? जानें पूरी लिस्ट

सेना में 4 साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए अब करियर के कई नए रास्ते खुल गए हैं. केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में उनके लिए बंपर आरक्षण और उम्र सीमा में छूट का ऐलान किया है. इसके अलावा अर्धसैनिक बलों, यूपी समेत कई जगहों पर छूट मिलती है.

दिल्ली पुलिस के अलावा अग्निवीरों को कहां-कहां नौकरी में मिल रही छूट? जानें पूरी लिस्ट
दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए रास्ता बहुत आसान कर दिया गया है.

Agniveer Recruitment Benefits: अगर आप अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा दे चुके हैं या देने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने अग्निवीरों के लिए सिर्फ फौज ही नहीं, बल्कि पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के दरवाजे भी खोल दिए हैं. दिल्ली पुलिस में अब अग्निवीरों को 20% आरक्षण दिया जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कई अन्य राज्यों और फोर्सेज में भी अग्निवीरों के लिए स्पेशल कोटा तैयार है. आइए जानते हैं कि 4 साल की सेवा के बाद आप कहां-कहां नौकरी में छूट पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  JPSC Pre Exam Date 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की नई Exam Date, जानिए यहां

दिल्ली पुलिस: बिना फिजिकल टेस्ट मिलेगी एंट्री

दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए रास्ता बहुत आसान कर दिया गया है. कॉन्स्टेबल पदों पर 20% सीटें सिर्फ अग्निवीरों के लिए होंगी. सबसे खास बात यह है कि फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) नहीं देना होगा यानी दौड़-धूप वाली परीक्षा से राहत मिलेगी. हालांकि, मेडिकल और लंबाई-चौड़ाई की नाप जरूरी होगी. इसके साथ ही भर्ती के लिए उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी.

सेंट्रल फोर्सेज (CAPFs): BSF और CRPF में मौका

केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों के लिए बड़ी छूट दी है. BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) कॉन्स्टेबल भर्ती में 50% तक सीटें अग्निवीरों के लिए आरक्षित की गई हैं. CRPF, CISF और SSB: इन बलों में भी आपको 10% आरक्षण का फायदा मिलता है.

यूपी पुलिस और PAC में खास जगह

यूपी के युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं. यूपी पुलिस, फायरमैन और पीएसी (PAC) की भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलता है. सेना से आने वाले युवाओं को आयु सीमा में भी विशेष रियायत दी जाती है.

हरियाणा: ग्रुप-C की नौकरियों में भी आरक्षण

हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को हर मोर्चे पर राहत दी है. राज्य पुलिस भर्ती में 20% सीटें फिक्स हैं. इसके अलावा फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और माइनिंग गार्ड जैसी ग्रुप-सी की सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण मिलता है. सीधी भर्ती में उम्र में 5 साल तक की बड़ी छूट मिलती है.

उत्तराखंड: ग्रुप सी की भर्तियों में मौका

देवभूमि के युवाओं के लिए भी अच्छी खबर है. उत्तराखंड सरकार पुलिस विभाग और ग्रुप सी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण देती है, जिससे उन्हें भर्ती प्रक्रिया में काफी राहत मिल जाती है. 

इन राज्यों में भी प्रायोरिटी

अग्निवीरों को मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी प्रिफरेंस दी जाती है. राज्य पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को तो प्राथमिकता मिलती ही है, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. आवेदन करते समय उन्हें उम्र में छूट का लाभ मिलता है. इन राज्यों के सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए अलग से कोटा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agniveer Job Opportunities India, Agniveer Government Jobs India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com