झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पर एक ममेरे भाई ने बहन की नृशंस हत्या कर दी. इसके बाद खुद ट्रेन के आगे जाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि युवती की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या हुई है. ममेरे भाई ने घर में रखी टांगी से हमला करके मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर आई. फिलहाल दोनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.
मामा के घर रहकर करती थी पढ़ाई
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ कौड़िया इलाके में ममेरे भाई ने आपसी प्रेम संबंध के विवाद के बाद बहन की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक खुशबू कुमारी अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी. रविवार की रात किसी बात को लेकर उसका अपने ममेरे भाई बिट्टू कुमार सिंह से विवाद हो गया.
सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला भाई का शव
इसके बाद आक्रोशित बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. ममेरी बहन की हत्या करने के बाद बिट्टू मौके परिजनों को आत्महत्या की बात कहकर घर से निकल गया. अब सोमवार को ममेरी बहन की हत्या करने वाले बिट्टू का शव सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग और विवाद के सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन कर रही है. घर में एक साथ दो-दो मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह भी पढे़ं-
लव मैरिज के बाद दरोगा का खूनी खेल! लेडी SI के चक्कर में पत्नी को मार दी गोली
झारखंड: बहन की मौत के बाद बड़े भाई ने बाथरूम में जला दिया शव, बदबू फैली तो खुला राज
किसी के मां का आंचल छूटा तो कोई अनाथ हुआ, दर्दनाक हादसे के बाद गांव से उठीं एक साथ 7 अर्थियां














