झारखंड CM सोरेन की पत्नी बनीं सिंगर, स्टेज पर शिल्पा राव संग गाया शाहरुख का गाना, देखें VIDEO

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन का एक अनदेखा अंदाज़ देखने को मिला. भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव के साथ स्टेज पर उनका गाना गाने का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गाने का अनोखा अंदाज पेश किया
  • बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने कल्पना सोरेन को मंच पर गाने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार किया
  • कल्पना सोरेन ने शिल्पा राव के साथ मिलकर गाने के दौरान माइक संभालकर आत्मविश्वास से प्रस्तुति दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन का एक अनदेखा अंदाज़ देखने को मिला. भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव के साथ स्टेज पर उनका गाना गाने का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शिल्पा राव संग कल्पना सोरेन ने संभाला माइक

झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और स्थापना दिवस की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए रविवार को मोरहाबादी मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण थीं बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव, जिन्होंने अपने सुरों का जादू बिखेरा. परफॉर्मेंस के दौरान, शिल्पा राव ने विधायक कल्पना सोरेन को अपने साथ गाना गाने का ऑफर दिया. कल्पना सोरेन ने इस ऑफर को स्वीकार किया और माइक संभालकर स्टेज पर शिल्पा राव के साथ सुर मिलाए. 

मुख्यमंत्री सोरेन की मौजूदगी में मंच पर धमाल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन का यह वीडियो अब हर तरफ वायरल हो रहा है. उनकी सादगी और मंच पर गाने के आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान खींचा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

Advertisement

यह आयोजन राज्य की संस्कृति और पिछले वर्षों की प्रगति को दर्शाने का एक सफल प्रयास था, जिसमें मुख्यमंत्री की पत्नी का यह संगीतमय अंदाज़ पूरे कार्यक्रम की एक यादगार हाइलाइट बन गया. लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया है और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi On Gold: पीएम मोदी की अपील से सोना सस्ता? | Mic On Hai