Jharkhand Crime news: झारखंड के गोड्डा जिले जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है.यहां के मेहरमा प्रखंड की सुरनी पंचायत के घासीचक गांव में शुक्रवार को शराब के नशे में धुत एक सरिफिरे पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.आरोपी ने इस नृशंस वारदात को अपने दो मासूम पोतों के सामने अंजाम दिया और फरार हो गया.
चीख न सके पत्नी, इसलिए मुंह में ठूसा कपड़ा
जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह वारदात हुई, रूबी देवी अपने दो पोतों लव और कुश के साथ सो रही थीं. किशन दास( 60) शराब पीने का आदी था. शुक्रवार को नशे की हालत में उसका किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रूबी देवी(55) से झगड़ा हो गया. जिसके कुछ समय बाद रात को गुस्साए किशन दास ने सोती हुई पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे वह चिल्ला न सके और फिर घर में रखे गंड़ासे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार दिया.
मासूम पोतों के सामने दादी की ली जान
इस पूरी वारदात के दौरान कमरे में मौजूद मासूम लव और कुश चीखते-चिल्लाते रहे. उनकी चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते,तब तक आरोपी किशन दास वहां से फरार हो चुका था. खून से लथपथ रूबी देवी को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
पुलिस के सामने पोते बने दादी के गवाह
घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया. साथ ही केस दर्ज करते हुए घटनास्थल पर सीएफएसल टीम को रवाना किया. साथ ही प्रारंभिक जांच शुरू की. जिसमें बच्चों से पूछताछ के बयान दिया कि दादा ने उनकी आंखों के सामने ही दादी को मार डाला.
आरोपी की तलाश जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किशन दास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है.
यह भी पढ़ें; Bihar: निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, CHC का हेड क्लर्क 37 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन के बदले मांगी थी 'कमीशन'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)













