झारखंडः उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, रांची में 100 से अधिक लोग हिरासत में

आज उत्‍पाद स‍िपाही की 8 ज‍िलों में परीक्षा हो रही है. पेपर लीक की आशंका में पुल‍िस ने ताबड़तोड़ छापा मारा. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है. ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे.  पुलिस के अनुसार, तमाड़ के रंगमाटी इलाके में एक भवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई.  छापेमारी के दौरान 100 से अधिक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया.  मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिनकी जांच की जा रही है.  हिरासत में लिए गए लोगों को तमाड़ थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. 

मामले की जांच कर रही पुलिस 

अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पेपर लीक की साजिश के पीछे किसी संगठित गिरोह या सेटिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता.  हालांकि पेपर लीक की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.  

370 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा 

उल्लेखनीय है कि राज्यभर में 12 अप्रैल को आयोजित हो रही इस परीक्षा के लिए आठ जिलों में कुल 370 केंद्र बनाए गए हैं.  कुल 583 पदों पर भर्ती के लिए हो रही इस परीक्षा में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल करीब 1.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.  इधर, धनबाद समेत अन्य जिलों में परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट पर है.  

होटल, लॉज और धर्मशालाओं में छापा मारा 

धनबाद में एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार देर रात होटल, लॉज और धर्मशालाओं में सघन जांच अभियान चलाया. ठहरे हुए लोगों की पहचान सत्यापित की गई और होटल संचालकों को बिना वैध आईडी किसी को ठहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.  

Advertisement

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने और निष्पक्ष परीक्षा में सहयोग की अपील की है, साथ ही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की नातिन बॉलीवुड की सुपरस्टार, 16 की उम्र में मिला सलमान खान संग फिल्म का ऑफर, पापा हैं खूंखार विलेन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump ने बार-बार डेडलाइन क्यों बदली? Iran US Ceasefire | Sucherita Kukreti | PAK