Jharkhand Municipal Elections LIVE Updates: लालटेन युग की याद दिला रही हेमंत सरकार...देवघर में वोट डालने आए निशिकांत दुबे ऐसा क्यों बोले?

Jharkhand Nikay Chunav Voting 2026 Live: झारखंड में आज नगर निकाय चुनाव के मतदान होंगे. प्रदेश के 48 शहरी स्थानीय निकायों में वोटिंग शुरू हो गई है जिसमें जनता का महाजुटान देखने को मिलेगा. आज कुल 43 लाख वोटर्स 1042 वार्डों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों के लिए नगर निकाय चुनाव में कुल 43 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे
  • मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच चलेगा
  • चुनाव में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं, कुल 1042 वार्डों में मतदान होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

Jharkhand Nagar Nigam and Nagar Palika Election 2026 Live Updates: झारखंड में आज नगर निकाय चुनाव के मतदान शुरू हो गए हैं. प्रदेश के 48 शहरी स्थानीय निकायों में वोटिंग शुरू है जिसमें जनता का महाजुटान देखने को मिलेगा. इनमें 9 नगर निगम भी शामिल हैं. आज कुल 43 लाख वोटर्स 1042  वार्डों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी. झारखंड में सोरेन सरकार के बाद देखना होगा कि जनता छोटी सरकार की कमान किसके हाथों में देगी. चुनाव के नतीजे 27 फरवरी को आ जाएंगे.नगर निकाय चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी इंडिया के साथ

Jharkhand Nikay Chunav LIVE:10:49 AM: देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद में 2 लाख 23 हजार 536 मतदाता कर रहे मतदान

नगर पालिका आम चुनाव 2026 के तहत देवघर नगर निगम के 36 वार्डो में 172 मतदान केंद्र है.1 लाख 79 हज़ार 278 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इनमें 92 हज़ार 712 पुरूष,86 हज़ार 558 महिला और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. वही मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 23 वार्ड है जिसमें 46 मतदान केंद्र बना है. इस क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या है. यहां कुल 44 हजार 258 मतदाता हैं जिनमें 22 हजार 65 पुरूष मतदाता है जबकि 22 हजार 193 महिला मतदाताओं की संख्या है. 
 

Jharkhand Municipal Election Voting Live: 10:21 AM:लालटेन युग की याद दिला रही हेमंत सरकार... ऐसा क्यों बोले निशिकांत दुबे?

देवघर निकाय चुनाव में सांसद निशिकांत दुबे अपनी पत्नी अनुकान्त दुबे के साथ मतदान किया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बूथ पर दंपति ने मतदान किया है. सांसद ने कहा कि संताल परगना के सभी जिलों में निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत पक्की है.बैलेट पेपर से चुनाव पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हेमंत सरकार लालटेन युग की याद दिला रहे हैं.

Jharkhand Nikay Chunav LIVE: 10:18 AM: मेदिनीनगर नगर निगम में पहली बार मतदान करने पहुंची खुशी ने क्या बताया?

मेदिनीनगर नगर निगम में नगर निकाय 2026 की मतदान सुबह से ही शुरू हो चुकी है सभी मतदान बूथ पर सुरक्षा बल के पूरी तैनाती की गई है सुबह से ही मतदान स्थल पर मतदाता लाइन में होकर अपना मतदान शांतिपूर्वक कर रहे हैं. पहली बार मतदान करने आई खुशी कुमारी ने कहा कि मैं दूसरे को वोट करते देखती थी. विधानसभा,लोकसभा नगरपालिका का मतदान करते थे तो मुझे भी मतदान करने की लालसा थी पर मुझे खुशी हो रही है कि मैं पहली बार मतदान कर रही हूं.


Jharkhand Nikay Chunav LIVE:9:52 AM:झारखंड में वोटिंग प्रतिशत कम करने की साजिश... रांची में वोट डालने के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

झारखंड नगर निकाय चुनाव में वोट डालकर निकले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि  यहां लोगों में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे लग रहा है कि इस बार मतदान का पिछला रिकॉर्ड टूट जाएगा.वोट प्रतिशत कम करने की साजिश की गई है.जब मैं वोट डालने गया तो हमें लगभग 15 मिनट लग गए.पहली बार ऐसा देख रहे हैं कि पार्षद और मेयर—दोनों के वोट एक ही बैलेट बॉक्स में डाले जा रहे हैं. क्या दो बैलेट बॉक्स नहीं रखे जा सकते थे? यह बिल्कुल गलत है.मेयर और पार्षद के लिए अलग‑अलग बैलेट बॉक्स होने चाहिए थे.यह निर्वाचन आयोग की चूक है.  

Advertisement

Jharkhand Nikay Chunav LIVE:9:39 AM: चतरा निकाय चुनाव में वोटर्स का जोश हाई, बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाता

चतरा नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. मतदाता उत्साह के साथ कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सुबह मतदान शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर महिला, पुरुष एवं युवा मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचने लगे. कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाता जो हैं वो इस बार नई सोच व विजन के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं ने शहर के विकास और पेयजल जैसे समस्याओं को लेकर शहर की सरकार चुनने का मौका मिल रहा है. उन्होंने कहा कि करीब आठ वर्षों के बाद नगर निकाय का चुनाव हो रहा है, जिससे लोग काफी उत्साहित हैं.(रिपोर्ट- सूर्यकांत कमल)


Jharkhand Municipal Election Voting Live:9:26 AM: लातेहार में 9 बजे तक 12.40 प्रतिशत मतदान

लातेहार में 9 बजे तक हुए मतदान का डेटा आ गया है. लातेहार नगर निकाय चुनाव में सुबह 9 बजे तक 12.40 प्रतिशत मतदान हुआ है. बता दें कि लातेहार नगर निकाय चुनाव 15 वार्ड के लिए 22 मतदान केंद्रों में 19989 मतदाता करेगें. नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के 8 और वार्ड पार्षद के 56 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं. बैलेट पेपर से उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इस नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्‍या आठ में सबसे अधिक 1837 मतदाता हैं.
 

Advertisement

Jharkhand Nikay Chunav LIVE:9:18 AM: नगर निकाय चुनाव में 41 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, तीन वार्ड में एक भी प्रत्याशी नहीं, मानगो के एक वार्ड में चुनाव रद्द 

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. राज्य भर में लगभग 43.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं. इस चुनाव में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में वोटिंग हो रही है. कुल 1042 वार्डों में मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें से 41 वार्डों में पार्षद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि तीन वार्डों में कोई प्रत्याशी नहीं था, इसलिए ये सीटें रिक्त हैं. मानगो नगर निगम के एक वार्ड में प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया है और वहां बाद में मतदान होगा.

मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर
नगर निकाय चुनाव स्थानीय विकास और बुनियादी सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट के मुद्दों पर आधारित होते हैं. मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कड़ी टक्कर देखी जा रही है. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर या दबाव के अपने वोट डालें. सक्रिय भागीदारी से ही स्थानीय शासन मजबूत होगा और विकास की दिशा तय होगी.
(रिपोर्ट- हरिवंश शर्मा रांची)

Advertisement

Jharkhand Municipal Election Voting Live:9:09 AM: झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर समझ लीजिए पूरा गणित 

झारखंड के सभी 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में नगर सरकार के लिए सोमवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4304 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग सुबह के सात बजे से शुरू होकर शाम के पांच बजे तक चलेगी. इस दौरान राज्य के 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 22 लाख 07 हजार 203 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 21 लाख 26 हजार 227 है, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 144 है. गैर दलीय आधार पर हो रहे इस चुनाव में मतदाता मेयर और पार्षद के लिए वोट कर रहे हैं.खास बात यह है कि सभी पार्टियों ने किसी न किसी उम्मीदवार को अपना समर्थन जरूर दिया है.


Jharkhand Nikay Chunav LIVE:9:03 AM:गढ़वा में कई वोटर्स ने पहली बार किया बैलेट पेपर का इस्तेमाल 

गढ़वा के चुनाव आयोग का स्लोगन पहले मतदान फिर जलपान का स्लोगन गढ़वा में चरिर्थात हो रहा है क्योंकि गढ़वा नगर परिषद में अल सुबह से ही सभी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है. वार्ड नंबर 10 गोविद स्कूल एंव वार्ड नंबर 15 सहिजना समुदाय भवन में मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली जहां भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता मतदान करते दिखे. क्या युवा, क्या महिला और क्या बुर्जुग,मतदाता लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं. मतदाताओं में इस बार खुशी का महौल देखा कई मतदाताओं ने पहली बार बैलेट पेपर पर मतदान किया. कुछ मतदाताओं ने बदलाव का दावा किया तो कुछ मतदाताओं ने इसे इंकार किया. गौरतलब है कि गढ़वा जिले में एक नगर परिषद तो दो नगर पंचायत के लिए मतदान कर रहे हैं.(हरिवंश शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE Update: 8:26 AM: छोटी सरकार से जनता को क्या उम्मीद?

2026 के नगर निकाय चुनाव में वोट डालने आए एक मतदाता ने कहा कि हम चाहते हैं कि नगर निगम ठीक तरह से काम करे और शहर को साफ‑सुथरा रखे. भले ही हमें केंद्रीय सरकारी दफ्तर में अपनी ड्यूटी पर जाना होता है, फिर भी हम सुबह‑सुबह वोट डालने पहुंचे.  

Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE Update:: 7:51 AM: लातेहार में 15 वार्डों के लिए मतदान शुरू,  19989 वोटर्स करेंगे वोट

लातेहार नगर निकाय चुनाव की अगले सुबह से मतदाता अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचना शुरू हो गया है.मतदान को लेकर मतदान केन्द्रों सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है. लातेहार नगर निकाय चुनाव 15 वार्ड के लिए 22 मतदान केंद्रों में 19989 मतदाता करेगें. नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के 8 और वार्ड पार्षद के 56 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं. बैलेट पेपर से उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. इस नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्‍या आठ में सबसे अधिक 1837 मतदाता हैं. जबकि वार्ड एक में 1500, वार्ड दो में 1433, वार्ड तीन में1304, वार्ड चार में 1698, वार्ड पांच में 1498, वार्ड छह में 1207, वार्ड सात में 1700, वार्ड आठ में 1837, वार्ड नौ में 1643, वार्ड 10 में 1059, वार्ड 11 में 1221, वार्ड 13 में 943, वार्ड 14 में 1294 और वार्ड नंबर 15 में कुल मतदाताओं की संख्‍या 961 है. नगर पंचायत चुनाव 2026 में लातेहार में नगर पंचायत अध्‍यक्ष के कुल आठ प्रत्‍याशियों का भाग का फैसला होगा. इनमें बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो व सुर्यदेव भगत शामिल हैं.


Jharkhand Nikay Chunav Voting LIVE Update:: 7:44 AM: झारखंड में वोटिंग शुरू, जितेंद्र चौधरी ने डाला पहला वोट

झारखंड नगर निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है. तय समय 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बाद जितेंद्र चौधरी वह पहले शख्स हैं जिन्होंने वोट डालने की शुरुआत की है.

कितने वोटर्स,कितने वार्ड?

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस चुनाव में 43.43 लाख से ज्यादा लोग वोट डाल सकेंगे. यह चुनाव 48 निकायों में हो रहा है, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं. कुल 1,087 वार्ड होने के बावजूद मतदान सिर्फ 1,042 वार्डों में कराया जा रहा है. इसकी वजह यह है कि 41 वार्डों में उम्मीदवार बिना विरोध के जीत चुके हैं और तीन वार्डों में किसी ने नामांकन ही नहीं किया है. इसके अलावा, मानगो नगर निगम के एक वार्ड में प्रत्याशी के निधन के कारण वहां चुनाव फिलहाल रोक दिया गया है.

Featured Video Of The Day
Gurugram News: त्रिपुरा की छात्रा से हैवानियत, Live-In-Partner ने पीटा फिर प्राइवेट पार्ट जलाया