झारखंड: पत्नी की हत्‍यारोपी पत‍ि जेल में हुआ बेहोश , अस्‍पताल में मौत

पत्‍नी की हत्‍या के आरोप में पुल‍िस ने पत‍ि को ग‍िरफ्तार करके जेल भेज द‍िया था, जहां पर उसकी तबियत खराब हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कैदी की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया.

धनबाद मंडल कारागार में बंद विचाराधीन कैदी जीतन रजवार (27) की इलाज के दौरान अस्‍पताल में मंगलवार को मौत हो गई. वह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह का रहने वाला था. पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में 16 मई को उसे जेल भेजा गया था. जेल जाते ही उसकी तब‍ियत खराब हो गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. 

अचानक तबियत खराब हो गई 

उसे धनबाद सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद उसे जेल में रखा गया. जेल जाते ही फ‍िर उसकी अचानक बीयत बिगड़ गई, वह बेहोश होकर गिर पड़ा. जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां पर इलाज के दौरान जीतन रजवार की मौत हो गई. 

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी पोस्टमार्टम 

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट रविंद्र नाथ ठाकुर को नियुक्त किया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और मेडिकल बोर्ड की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मजिस्ट्रेट रविन्द्र नाथ ठाकुर और धनबाद थाना के एसआई जेएल शर्मा ने बताया कि मृतक पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित था, लेकिन मौत की असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है, और कानूनी कार्रवाई जारी रखी है. दस्तावेजों और अस्पताल रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सलमान खान पैपराजी को लेकर हुए गुस्सा, सोशल मीडिया पर किया मजाक- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला 

Featured Video Of The Day
ट्रंप का ईरान को फाइनल अल्टीमेटम!, जंग हुई तो ईरान देगा बड़े सरप्राइज'