झारखंड के गिरिडीह में मौसम का कहर, ओलावृष्टि से आम और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान

झारखंड के गिरिडीह जिले में बेमौसम बारिश के बीच शनिवार को बगोदर प्रखंड में भारी ओलावृष्टि हुई. खेत और घर बर्फ से ढक गए फसलों को नुकसान हुआ ठंड बढ़ गई. बच्चे बर्फ से खेल रहे हैं लेकिन किसान परेशान हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झारखंड के गिरिडीह जिले में बेमौसम बारिश के बीच शनिवार को बगोदर प्रखंड में भारी ओलावृष्टि हुई

Jharkhand News: झारखंड में पिछले दो तीन दिनों से गिरिडीह जिले में रुक रुककर बारिश हो रही थी. लेकिन शनिवार की दोपहर में बगोदर प्रखंड और उसके आसपास के इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई. करीब दस मिनट तक पड़ी बर्फ ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में लपेट लिया. खेत खलिहान घरों के छत आंगन और यहां तक कि सड़कें भी बर्फ से ढक गईं. 

ओलावृष्टि ने बदला पूरा नजारा

सालों बाद हुई इस बर्फबारी से जगह जगह बर्फ के ढेर दिखाई दे रहे थे. लोग इस अनोखे दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित थे.  बच्चों का उत्साह चरम पर
बच्चे तो इस बर्फबारी से बेहद उत्साहित हो गए. कई बच्चे पहली बार बर्फ देख रहे थे. वे बर्फ से खेल रहे थे और खुशी से चीख रहे थे. इस घटना ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी.  

किसानों की फसलों पर पड़ा बुरा असर

दूसरी ओर किसान चिंतित हैं. आम के मंजर और टिकौला पूरी तरह बर्बाद हो गए. कटहल की फसल सहजन के पौधों को भी नुकसान पहुंचा. खेतों में लगी खीरा तरबूज लौकी बोदी जैसी अन्य सब्जियां भी प्रभावित हुईं. किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया.  

ठंड बढ़ने से स्वास्थ्य की चिंता

इसके अलावा बारिश और बर्फ पडने से ठंड और बढ़ गई है. लोगों ने कंबल और स्वेटर निकाल लिए हैं. अचानक मौसम में बदलाव से बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई है. स्थानीय निवासी बताते हैं कि गर्मी और सर्दी का यह तेजी से बदलता खेल अब स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- मस्जिद में पेट्रोल डालकर हकीम को जिंदा जलाया वाली घटना में पुलिस एक्शन, आरोपी इमाम गिरफ्तार

₹1,44,00,00,00,000 का बिल! राजस्थान के खिलाफ कोर्ट जाएगी पंजाब सरकार, 100 साल पुराने इस समझौते ने बढ़ाई हलचल

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला | War News | Iran | Bharat Ki Baat Batata Hoon