Jharkhand: गिरिडीह में गोलगप्पे खाने से 18 बच्चे बीमार, 6 साल के मासूम की मौत से मचा हड़कंप

झारखंड के गिरिडीह जिले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में गोलगप्पे खाने से 18 बच्चे बीमार पड़ गए, जिनमें से 6 वर्षीय मासूम रंजन की मौत हो गई। डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर बीमारों का हाल जाना. पढ़िए अमरनाथ सिन्हा की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गिरिडीह गोलगप्पे खाने से 18 बच्चे बीमार
NDTV

झारखंड के गिरिडीह जिले में गोलगप्पे खाने के बाद एक साथ 18 बच्चों के बीमार पड़ने और एक 6 साल के मासूम की मौत से हड़कंप मच गया. बाकी शेष 17 बच्चों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला  जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के बजटो - कुम्हरगढ़िया गांव का है. बच्चों के अचानक बीमार होने घटना की सूचना अस्पताल ने  तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को दी.

गोलगप्पे खाने के बाद बिगड़ी तबियत

वही सदर अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों में से एक  कुम्हरगढ़िया निवासी मनोज यादव ने बताया कि  शनिवार शाम को गांव में गोलगप्पा बेचनेवाला आया था. जिसे बच्चों और बड़ो दोनों ने बड़े चाव से खाया था. लेकिन कुछ घंटे बाद ही बच्चे एक एक कर बीमार पड़ने लगे. जिसे देखकर परिजन घबरा गए और आनन फानन में बीमार बच्चों का इलाज पहले स्थानीय स्तर पर किया गया लेकिन सुधार नहीं होने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. 

इन बच्चों की बिगड़ी और 6 साल के मासूम की मौत

अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों में शिवम (12), दिवाकर (12), मनिता कुमारी (13), अनुराधा कुमारी (10) और प्रिंस कुमार शामिल हैं. इसके अलावा 19 वर्षीय जागृति देवी की भी हालत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती किया गया है. वही इस घटना में मासूम रंजन कुमार( 6) की मौत हो गई है.

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर 

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. जैसे ही मामले की सूचना डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली, प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई.

Advertisement

तुरंत ही एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिंह, एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, बीडीओ गणेश रजक और थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर बीमारों का हाल जाना.

गांव में डीसी की दबिश और जांच

घटना की सूचना मिलते ही डीसी रामनिवास यादव सक्रिय हो गए और देर रात खुद सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना. उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से बात की और सिविल सर्जन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अस्पताल के बाद डीसी सीधे प्रभावित गांव बजटो पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. डीसी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव में चाट-गोलगप्पा खाने की वजह से बच्चों समेत कई बड़े बीमार हो गए हुए हैं. 

Advertisement

6 साल के मासूम की मौत पर डीसी का बयान

डीसी ने 6 वर्षीय मासूम रंजन कुमार की मौत की पुष्टि करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि बच्चे ने भी अन्य लोगों के साथ गोलगप्पे खाए थे, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें; हिमाचल में धौलाधार की पहाड़ियों में फंसे 2 पैराग्लाइडर्स, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Featured Video Of The Day
PM Modi Mann Ki Baat: बुद्ध के शांति मंत्र से न्यूक्लियर पावर तक, मन की बात में PM मोदी का संदेश