आज आएंगे झारखंड निकाय चुनाव के नतीजे, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी वोटों की गिनती 

झारखंड के 48 यूएलबी में कुल 1,087 वार्ड हैं, लेकिन 1,042 वार्डों में चुनाव हुए, क्योंकि 41 पार्षद निर्विरोध चुने गए, तीन वार्डों में नामांकन प्राप्त न होने के कारण रिक्त स्थान रह गए और मानगो नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान रद्द कर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू होगी.
  • चुनाव 23 फरवरी को हुए थे जिसमें 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया था.
  • धनबाद नगर निकाय की मतगणना नौ चरणों में होगी और शनिवार तक पूरी होने की संभावना है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनावों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जाएगी. मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और लगभग दो घंटे बाद परिणाम आने शुरू होने की उम्मीद है. चुनाव 23 फरवरी को हुए थे, जिसमें कुल 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, “ सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी. वार्ड पार्षदों और महापौर/अध्यक्षों के चुनाव के लिए सफेद और गुलाबी रंग के मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था.”

प्रसाद ने कहा, “धनबाद को छोड़कर, 47 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में मतगणना शुक्रवार तक पूरी होने की उम्मीद है. धनबाद नगर निकाय में मतगणना शनिवार तक पूरी हो सकती है क्योंकि वहां नौ चरणों की मतगणना होगी.”

प्रसाद ने बताया कि मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. झारखंड के 48 स्थानीय निकाय (यूएलबी) में महापौर और अध्यक्ष के पदों के लिए तथा नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,042 वार्डों में पार्षदों के लिए चुनाव हुए.

राज्य के 48 यूएलबी में कुल 1,087 वार्ड हैं, लेकिन 1,042 वार्डों में चुनाव हुए, क्योंकि 41 पार्षद निर्विरोध चुने गए, तीन वार्डों में नामांकन प्राप्त न होने के कारण रिक्त स्थान रह गए और मानगो नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान रद्द कर दिया गया.

महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवारों ने चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमाई. चुनाव किसी राजनीतिक दल के चिन्ह पर नहीं लड़ा गया, लेकिन उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :-  इधर अमेरिका-यूक्रेन सुलह के रास्ते खोज रहे, उधर पुतिन ने 459 ड्रोन-मिसाइलें दाग मचाई तबाही

Featured Video Of The Day
PM Modi के सामने Benjamin Netanyahu ने बताई Indian Restaurant वाली अपनी गज़ब Love Story