झारखंड: गिरिडीह में 14 साल की नाबालिग बनी मां, सदर अस्पताल के बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

झारखंड में गिरिडीह के सदर अस्पताल में 14 साल की नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है. अस्पताल कर्मियों की सक्रियता से जच्चा-बच्चा को इलाज मिला. पुलिस अब इस मामले की जांच कर दोषियों की तलाश में जुटी है.गिरिडीह से अमर सिन्हा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झारखंड में गिरिडीह के सदर अस्पताल में 14 साल की नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है.

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सदर अस्पताल के बाथरूम में महज 14 साल की एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. इस घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी सदमें में हैं. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को एक गर्भवती नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंची थी. 

इसके बाद अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद वह बाथरूम गई जहां उसने बच्चे को जन्म दिया. जब अस्पताल के कर्मियों को इस बात की भनक लगी तो आनन-फानन में महिला कर्मी वहां पहुंचीं और मां व नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन बच्चे को वहीं छोड़कर उसे वापस ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अस्पताल कर्मियों की सतर्कता के कारण ऐसा नहीं हो पाया.

पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल सहायता

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डीएस डॉ. प्रदीप बैठा ने तत्काल प्रभाव से जच्चा और बच्चा को चैताडीह स्थित मातृत्व एवं शिशु इकाई में शिफ्ट करवाया. फिलहाल दोनों की स्थिति स्वस्थ बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. बिमल कुमार ने सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव को मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ के निर्देश पर बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार लड़की के गांव पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.

Advertisement

आरोपियों की तलाश तेज

इतनी कम उम्र में नाबालिग के मां बनने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस नाबालिग लड़की के साथ ऐसी घिनौनी हरकत किसने की. पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल पूरा अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस टीम मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें- SI भर्ती 2021 री-एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट, RPSC ने डेटा जारी कर कहा- 30 मई तक है आखिरी मौका

Advertisement
Featured Video Of The Day
PoK में ढेर आतंकी बुरहान हमजा का वीडियो, जिहाद का टीचर और लग्जरी कारों का था शौकीन
Topics mentioned in this article