Jharkhand IED Blast: सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

सारंडा के घने जंगल में पहले भी कई बार IED विस्फोट और सुरक्षाबलों पर हमले हो चुके हैं. सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि कि यह पुराना प्लांट किया गया IED था या हाल ही में बिछाया गया विस्फोटक.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल क्षेत्र से एक बार फिर धमाके की घटना सामने आई है. सोमवार को हुए IED ब्लास्ट से कोबरा 205 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया. इस धमाके ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. धमाके के बाद से सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस गहन जांच में जुटी हुी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह पहले से प्लांट था या हाल में लगाया गया था. 

सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे जवान

जानकारी के मुताबिक, IED धमाके की यह घटना आज बालिबा गांव के पास स्थित चडरा डेरा जंगल में हुई है, जिसमें कोबरा 205 बटालियन का एक जवान घायल हुआ है. हालत गंभीर होने पर उसे हवाई मार्च से रांची ले जाया गया. बताया जा रहा है कि कोबरा बटालियन के जवान नियमित सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इसी दौरान जंगल के भीतर अचानक जोरदार धमाका हुआ.

विस्फोट की चपेट में आकर जवान अनुज कुमार घायल हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है. आसपास के जंगलों को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. जवान यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोटक कब और कैसे लगाया गया था. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह प्रेशर IED हो सकता है, हालांकि यह भी जांच का विषय है कि इसमें नक्सलियों की हालिया गतिविधियों की भूमिका है या नहीं. 

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस

बता दें कि सारंडा का इलाका लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है. घने जंगल और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां सुरक्षा बलों के लिए चुनौती पेश करती रही हैं. इससे पहले भी यहां कई बार IED विस्फोट और सुरक्षाबलों पर हमले हो चुके हैं. ऐसे में यह ताजा घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी के रूप में देखी जा रही है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं. यह भी जांच हो रही है कि यह पुराना प्लांट किया गया IED था या हाल ही में बिछाया गया विस्फोटक. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 9 मजदूर झुलसे और 7 की हालत नाजुक

Jharkhand: धनबाद में गैस कटर फटने से 3 की दर्दनाक मौत, जोरदार धमाके के बाद फैली थी जहरीली गैस

Featured Video Of The Day
Lebanon का पूरा गाँव Israel ने उड़ा दिया! Hezbollah की 10+ सुरंगें तबाह | Sucherita Kukreti | War